
बड़ा खुलासा: ब्रेकअप करना चाहती थी श्रद्धा, इसलिए आफताब ने कर दी बेरहमी से हत्या
AajTak
आरोप है कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी. दोनों 8 मई से दिल्ली के महरौली में फ्लैट में लिव इन में रह रहे थे. इससे पहले दोनों मुंबई रहते थे. 18 मई को श्रद्धा और आफताब का झगड़ा हुआ था. इसके बाद आफताब ने उसकी हत्या कर दी.
श्रद्धा मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि श्रद्धा आफताब से ब्रेकअप करना चाहती थी. यह बात आफताब को नागवार गुजरी और उसने बेरहमी से श्रद्धा की हत्या कर दी.
दरअसल, पूलिस के मुताबिक, श्रद्धा आफताब के रवैए और मारपीट से तंग आ गई थी. ऐसे में उसने आफताब से अलग होने का फैसला कर लिया था. वह आफताब से ब्रेकअप करना चाहती थी. 3-4 मई को श्रद्धा ने अलग होने का फैसला भी कर लिया था. लेकिन आफताब को यह बात पसंद नहीं आई और उसने श्रद्धा की हत्या कर दी.
श्रद्धा मर्डर केस में अब तक हुए ये बड़े खुलासे
1- आफताब की निशानदेही पर 13 हड्डियां अभी तक मिल गई हैं. जबड़ा भी मिल चुका है. 2- बाथरूम और किचन के अलावा CFSL को बैडरूम से भी खून के धब्बों के सैंपल मिले. 3- दिल्ली पुलिस ने कुछ हथियार बरामद किए है, ये हथियार जंगल और आफताब के फ्लैट से मिले हैं. किस हथियार से शव को काटा गया, ये सीएफएसएल रिपोर्ट के बाद पता लगेगा. 4- पुलिस ने गुरुग्राम से भी कुछ बॉडी पार्ट रिकवर किए हैं. 5- अभी तक की जांच में लगता है कि श्रद्धा आफताब को छोड़ना चाहती थी, वो उसकी प्रताड़ना से परेशान हो चुकी थी, 3-4 मई को दोनों का फैसला हुआ था हम अलग-अलग रहेंगे. यह बात आफताब को पसंद नहीं आई, उसे डर था कि श्रद्धा किसी और के साथ इन्वॉल्व हो जाएगी. 6- बद्री की अभी तक भूमिका संदिग्ध नहीं लगी. उसने बस इन्हें ये फ्लैट दिखवाया था. 7- दिल्ली पुलिस के पास कोई चश्मदीद नहीं है, ये केस में सबसे बड़ी दिक्कत है. 8- पुलिस ने फ्लैट से कुछ कपड़े भी बरामद किए हैं जो CSFL जांच के लिए भेजे हैं, रिपोर्ट आना बाकी है. 9- पुलिस को शक है कि जब सितंबर अक्टूबर में मुंबई पुलिस ने आफताब को पूछताछ के लिए बुलाया था, उस वक्त श्रद्धा के कुछ बॉडीपार्ट्स फ्लैट पर थे और वह पुलिस को गुमराह कर रहा था.
1 दिसंबर को आफताब का नार्को टेस्ट
दिल्ली पुलिस आफताब का 1 दिसंबर को नार्को टेस्ट कराएगी. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से 1 दिसंबर को नार्को टेस्ट कराने का आवेदन दिया है. पहले 5 दिसंबर को नार्को टेस्ट कराने की डेट फाइनल हुई थी. दिल्ली पुलिस आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट भी करा चुकी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा के लापता होने की शिकायत मुंबई में दर्ज कराई गई थी. इसके बाद मुंबई पुलिस ने आफताब को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया था. उस दौरान उसके फ्रिज में श्रद्धा के शव के टुकड़े थे. सूत्रों के मुताबिक, अब तक 13 हड्डियां बरामद हुई हैं. जो महरौली जंगल के आसपास के इलाके से भी बरामद हुईं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








