
बड़ा खुलासा: उमेश पाल की हत्या में अतीक के बेटे को बचाने के लिए पहले ही रच ली थी साजिश!
AajTak
उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य भूमिका निभाने वाले अतीक अहमद के बेटे असद को बचाने की तैयारी पहले ही कर ली गई थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्लानिंग के तहत असद के फोन को लखनऊ में छोड़ दिया गया था और जिस वक्त वारदात हुई उसी वक्त लखनऊ में उसके एटीएम से पैसे निकाले गए थे.
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर की सरेआम हत्या की वारदात में बाहुबली अतीक अहमद के बेटे असद की सबसे बड़ी भूमिका मानी जा रही है. उमेश पाल पर हुए हमले में अतीक अहमद के इस बेटे को गोली चलाते हुए देखा जा सकता है.
इस हत्याकांड के 15 दिन बीत जाने के बाद खुलासा हुआ है कि घटना को अंजाम देने के बाद शूटआउट में असद की गैरमौजूदगी दिखाने का भी प्लान पहले से तैयार था. पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात के वक्त असद के मोबाइल का लोकेशन लखनऊ था. घटना के वक्त लखनऊ में असद के एटीएम से पैसे निकाले गए थे.
पहले से थी पूरी प्लानिंग
आशंका है कि असद ने जानबूझकर अपना मोबाइल फोन लखनऊ स्थित फ्लैट में छोड़ दिया था. बता दें कि लखनऊ के महानगर इलाके के यूनिवर्सल अपार्टमेंट में असद अहमद का फ्लैट है.
मोबाइल फोन की लोकेशन और एटीएम कार्ड के इस्तेमाल के जरिए यह जताने की प्लानिंग थी कि वारदात से असद का कोई लेना देना नहीं है. ऐसी साजिश रची गई थी जिसमें हत्या के बाद यह बताया जाता कि असद घटना के वक्त प्रयागराज में नहीं बल्कि लखनऊ में मौजूद था.
आजतक से बातचीत में भी असद की बुआ आयशा नूरी ने बताया था घटना के वक्त असद प्रयागराज में नहीं लखनऊ में था. आशंका है कि असद के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल उसके किसी करीबी से लखनऊ में कराया गया था.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









