
बड़ा खुलासाः सद्दाम ने ही बनवाए थे उमेशपाल हत्याकांड के आरोपियों के फर्जी दस्तावेज, फिर भाग गया था दुबई
AajTak
पुलिस के हत्थे चढ़ा सद्दाम केवल अशरफ का रिश्तेदार ही नहीं था बल्कि उसका काम भी संभालता था. अशरफ के जेल जाने के बाद वही बाहर उसका सारा काम काज देखता था. इल्जाम है कि सद्दाम ही वो शख्स है, जो जेल में बंद अशरफ से लोगों को मिलवाने का इंतजाम करता था.
उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार एक लाख का इनामी अब्दुल समद उर्फ सद्दाम अब पुलिस की हिरासत में है. सद्दाम अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब का भाई है. इस रिश्ते से वो अशरफ का साला है. पुलिस को उम्मीद है कि उसके पकड़े जाने से उमेश पाल हत्याकांड के दूसरे आरोपियों के बारे में भी सुराग मिल सकते हैं.
पुलिस के हत्थे चढ़ा सद्दाम केवल अशरफ का साला ही नहीं बल्कि उसका काम भी संभालता था. अशरफ के जेल जाने के बाद वही बाहर उसका सारा काम काज देखता था. इल्जाम है कि सद्दाम ही वो शख्स है, जो जेल में बंद अशरफ से लोगों को मिलवाने का इंतजाम करता था. उसी ने उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल तमाम आरोपियों और शूटर्स को बरेली जेल में बंद अशरफ से मिलवाया था. वो ये काम अक्सर किया करता था.
पुलिस के मुताबिक, उमेशपाल हत्याकांड के आरोपियों के फर्जी दस्तावेज बनवाने का काम भी सद्दाम ने ही अंजाम दिया था. उसी ने सारे जाली डॉक्यूमेंट बनवाए थे. वो अशरफ के इशारे पर सारे बाहर के काम किया करता था. उमेश पाल की हत्या में जब अतीक और अशरफ का नाम आया था, तभी वो दुबई भाग गया था. सद्दाम अतीक अहमद गैंग का एक्टिव मेंबर था. अब एसटीएफ को सद्दाम के जरिए उमेश पाल हत्याकांड और अतीक अहमद गैंग के कई राज पता चलने की उम्मीद है.
असल में इसी साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल जनवरी 2005 में हुए राजू पाल हत्याकांड में गवाह थे. जिस दिन उमेश पाल की हत्या हुई थी, उस दिन वो राजू पाल हत्याकांड मामले की सुनवाई से घर लौटे ही थे. घर के बाहर ही उनपर फायरिंग की गई थी, जिसमें उमेश पाल और उनके दोनों सरकारी गनर मारे गए थे.
उमेश पाल की हत्या का आरोप अतीक अहमद और उसके गैंग पर था. लिहाजा, तभी से सद्दाम भी फरार चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड के बाद सद्दाम दुबई भाग गया था. दुबई में कुछ महीने रहने के बाद वो भारत लौट आया था. भारत आने के बाद वो नाम बदल-बदलकर अपने ठिकाने बदल रहा था. कभी दिल्ली, कभी मुंबई तो कभी कर्नाटक में रह रहा था.
हाल ही में सद्दाम को बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात दो बजे यूपी एसटीएफ की बरेली यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया. उसे दिल्ली के मालवीय नगर से पकड़ा गया. जब उसे गिरफ्तार किया गया, तब वो अपनी गर्लफ्रेंड अनम से मिलने जा रहा था. पुलिस ने बताया कि उसे रात दो बजे मालवीय नगर में मौजूद मॉल के सामने डीडीए फ्लैट से अरेस्ट किया गया. पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







