
बच्चों को किसने मारा? घर में मिली थी भाई-बहन की लाश और घायल मां, अब रेलवे ट्रैक पर मिली पिता की बॉडी
AajTak
दिल्ली के पांडव नगर इलाके में जिन बच्चों के शव घर से बरामद हुए थे. उनकी मां घायल अवस्था में मिली थी और पिता फरार था. अब उस फरार पिता का शव भी रेलवे ट्रैक से मिला है. इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है.
दिल्ली के पांडव नगर में घर के अंदर घायल अवस्था में मां के साथ जिन दो बच्चों के शव मिले थे, उनके फरार पिता का शव भी रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है. पुलिस को शक है कि मयूर विहार में चाय की दुकान चलाने वाले शख्स ने अपने बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी और अपनी पत्नी पर हमला करके भाग गया. बाद में खुद भी रेलवे ट्रैक पर जान दे दी.
पुलिस के मुताबिक, शनिवार की दोपहर करीब दो बजे एक शख्स से सूचना मिली कि पांडव नगर के शशि गार्डन निवासी उनके बड़े भाई श्यामजी चौरसिया (42) लापता हैं, जबकि घर शुक्रवार से बंद है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस सूचना के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत घर पहुंची और देखा कि ताला बाहर से लगा हुआ है, जबकि अंदर से दुर्गंध आ रही थी. जिसके बाद ताला तोड़कर देखा तो भाई-बहन कार्तिक (15) और आस्था (9) को मृत पाया गया, जबकि उनकी मां शन्नो (40) एक कमरे में बेहोश पड़ी थी. उन्होंने बताया कि महिला को कई चोटें हैं और उसका इलाज चल रहा है.
पुलिस को क्या है शक?
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, हमें शक कि मयूर विहार में चाय की दुकान चलाने वाले श्यामजी ने अपने बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी और अपनी पत्नी पर हमला किया, उसके बाद वहां से भाग गया. जब पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि श्यामजी का शव उनके घर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है.
शुक्रवार से ही बंद था घर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








