
बच्चों के लिए लॉन्च हुआ ये नया फिटनेस बैंड, पैरेंट्स मॉनिटर कर सकेंगे हेल्थ, कीमत 4,999 रुपये
AajTak
GOQii ने भारत में बच्चों के लिए एक स्मार्ट फिटनेस बैंड GOQii Smart Vital Junior को लॉन्च किया है. इसे हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर और टेम्परेचर लेवल मॉनिटर जैसे फीचर्स के साथ उतारा गया है.
GOQii ने भारत में बच्चों के लिए एक स्मार्ट फिटनेस बैंड GOQii Smart Vital Junior को लॉन्च किया है. इसे हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर और टेम्परेचर लेवल मॉनिटर जैसे फीचर्स के साथ उतारा गया है. GOQii Smart Vital Junior की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और ग्राहक इसे कंपनी की ऑनलाइन स्टोर, ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. इस फिटनेस बैंड में 33mm कलर डिस्प्ले के साथ स्क्वायर स्क्रीन दी गई है. ग्राहकों को बैंड के लिए यहां ढेरों ऑप्शन मिलेंगे. ग्राहकों के पास जेब्रा ब्लैक, रेनबो, वाइट एंड पिंक, चेरी एंड क्रीम, बबलगम पिंक, ब्लू एंड वाइट, सैंटा रेड, रेड एंड ब्लैक, ऑलिव ग्रीन और ओशियन ब्लू जैसे ऑप्शन होंगे. GOQii Smart Vital Junior फिटनेस बैंड में कंटीन्यूअस बॉडी टेम्परेचर और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही ये ब्लड ऑक्सीजन लेवल भी चेक कर सकता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










