
'बच्चे पैदा करो और 62 लाख पाओ', Employees के लिए कंपनी का खास ऑफर
AajTak
दक्षिण कोरिया में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी Booyoung Group लोगों को शानदार ऑफर दे रही है. बूयॉन्ग ग्रुप अपने कर्मचारियों को 2021 के बाद पैदा होने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए 100 मिलियन वोन (S$101,000) यानी 62.12 लाख रुपये की पेशकश कर रहा है.
दुनियाभर में देशों की अलग- अलग समस्याएं हैं. कोई आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है तो किसी की समस्या है कि संसाधनों के मुकाबले जनसंख्या बढ़ती जा रही है. वहीं दुनिया में आज भी ऐसे तमाम देश हैं, जहां बच्चों का कम बर्थरेट समस्या बना हुआ है. ऐसे ही देशों में दक्षिण कोरिया भी शामिल है. यहां स्थिति बदतर है और बच्चों के जन्मदर को बढ़ाने के लिए नई नई योजनाएं निकाली जाती हैं.
2021 के बाद के जन्म पर 62.12 लाख रुपये
इसी तरह यहां की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी Booyoung Group लोगों को शानदार ऑफर दे रही है. बूयॉन्ग ग्रुप अपने कर्मचारियों को 2021 के बाद पैदा होने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए 100 मिलियन वोन (S$101,000) यानी 62.12 लाख रुपये की पेशकश कर रहा है. कंपनी के सीईओ ने कहा कि यह देश की कम जन्म दर को बढ़ाने में मदद करने के लिए एक कोशिश है.
इसमें कर्मचारी और उनके इमीडिएट परिवार के सदस्यों के लिए मेडिकल एक्सपेंस और उनके बच्चों के लिए कॉलेज ट्यूशन का भुगतान शामिल है. बूयॉन्ग ग्रुप के चेयरमैन ली जोंग-क्यून ने सोमवार (5 फरवरी) को एक बैठक के दौरान कहा कि कंपनी 2021 के बाद पैदा होने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए कर्मचारियों को 100 मिलियन वोन (S$101,000) प्रदान करेगी.
केवल 70 कर्मचारी होंगे एलिजिबल
हालांकि द कोरिया टाइम्स के अनुसार, इस साल केवल 70 कर्मचारी इसके लिए पात्र हैं, जिसमें कंपनी का कुल खर्च 7 बिलियन वॉन (S$7.08 मिलियन) है. 84 वर्षी ली ने पुष्टि की कि कंपनी भविष्य में भी इस नीति को जारी रखेगी. द क्युनघयांग शिनमुन की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने आगे कहा: “यदि सरकार द्वारा भूमि प्रदान की जाती है, तो हम तीन बच्चों को जन्म देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवारों को तीन बच्चों के लिए प्रसव प्रोत्साहन या स्थायी किराये के घर के बीच चयन करने की अनुमति देंगे.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












