
'बच्चे गैस चैंबर में…', दिल्ली-NCR में प्रदूषण के हालात पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
AajTak
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि बच्चों को नवंबर-दिसंबर में खेल प्रतियोगिताओं में उतारना उन्हें
दिल्ली-NCR में खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सख्त टिप्पणी की और कहा कि खराब हवा में बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में उतारना उन्हें "गैस चैंबर" में डालने जैसा है. अदालत ने स्पष्ट किया कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए उठाया गया कोई भी कदम स्वागत योग्य होगा और इस दिशा में CAQM (Commission for Air Quality Management) को तुरंत सख्त उपाय करने चाहिए.
सुनवाई के दौरान CAQM ने कोर्ट को बताया कि वह कुछ गतिविधियों को GRAP-3 से हटाकर GRAP-2 में लाने के लिए आवेदन दे रहा है, ताकि समय रहते प्रदूषण नियंत्रण के लिए रोकथाम संबंधी कदम उठाए जा सकें. आयोग ने यह भी कहा कि GRAP-1 और GRAP-2 के तहत और अधिक प्रतिबंधात्मक गतिविधियों को जोड़ने की तैयारी है.
यह भी पढ़ें: फेंफड़े ही नहीं आंखों पर भी वायु प्रदूषण का वार, AIIMS एक्सपर्ट ने बताया कैसे बिना दवा करें आई केयर
इस पर CJI ने कहा कि उपाय जितने कठोर होंगे, उतना ही बेहतर होगा. कोर्ट ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि प्रदूषण केवल वाहन की उम्र पर निर्भर नहीं, बल्कि उसके उपयोग पर भी असर डालता है. उन्होंने BS-3 डीजल वाहनों के प्रतिबंध पर सहमति जताते हुए कहा कि इस दिशा में कोई भी सख्त कदम स्वीकार्य होगा.
इंटर-जोनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की तारीख आगे बढ़ाने के निर्देश
सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि दिल्ली सरकार नवंबर-दिसंबर में स्कूलों के लिए इंटर-जोनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट करवा रही है, जबकि इस अवधि में AQI अक्सर 500 से ऊपर चला जाता है. इस पर अदालत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदूषण के चरम स्तर पर बच्चों को खेल मैदान में धकेलना, "उन्हें गैस चैंबर में भेजने जैसा है."

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









