
बच्चे को गोद में लेकर इंटरव्यू देने पहुंची महिला, रिक्रूटर की इंसानियत ने जीता दिल
AajTak
केन्या की एक महिला अपने 8 महीने के बच्चे के साथ नौकरी के इंटरव्यू में पहुंची. बच्चे की देखभाल का इंतजाम न होने पर उसने पहले ही रिक्रूटर से परमिशन मांगी थी, इंटरव्यू के दौरान बच्चे के रोने के बावजूद महिला ने शांत रहकर सवालों के जवाब दिए.
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है. इस पोस्ट में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ नौकरी के इंटरव्यू में पहुंची. इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति का रवैया इतना अच्छा था कि उसकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. केन्या के करियर काउंसलर साइमन इंगारी ने बताया कि उन्हें एक कैंडिडेट का रात में मैसेज मिला. महिला ने लिखा कि अगले दिन उसका इंटरव्यू है, लेकिन बच्चे की देखभाल का इंतजाम नहीं हो पाया है. उसने पूछा कि क्या वह अपने 8 महीने के बच्चे को इंटरव्यू में ला सकती है. साथ ही यह भी कहा कि अगर इंटरव्यू टालना पड़े तो उसे कोई आपत्ति नहीं है.
रिक्रूटर ने दिखाई इंसानियत साइमन इंगारी ने बिना सोचे-समझे मना करने की बजाय इंसानियत दिखाई और जवाब दिया, 'हां, बिल्कुल. कल मिलते हैं.'' अगले दिन महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर इंटरव्यू में आई. वह बार-बार माफी मांग रही थी. इंटरव्यू के दौरान बच्चा रोने लगा, लेकिन महिला ने बच्चे को संभालते हुए सवालों के जवाब देना जारी रखा. यह देखकर इंगारी ने इंटरव्यू बीच में रोक दिया और महिला से कहा, 'आप एक रोते हुए बच्चे को संभाल रही हैं, मुश्किल सवालों के जवाब दे रही हैं और फिर भी शांत हैं. यही इस नौकरी की असली योग्यता है.' यह सुनकर महिला की आंखों में आंसू आ गए.
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल इंगारी ने बताया कि उस महिला को नौकरी दे दी गई. वह पिछले एक साल से कंपनी में काम कर रही है और सबसे भरोसेमंद कर्मचारियों में से एक है. उन्होंने कहा कि कामकाजी माता-पिता, खासकर मांएं, बहुत अनुशासित, जिम्मेदार और मजबूत होती हैं. जो लोग रात में बच्चे को संभाल सकते हैं, वे काम के दबाव को भी आसानी से झेल लेते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी कंपनी की भर्ती प्रक्रिया माता-पिता की मुश्किलों को नहीं समझती, तो वह योग्यता नहीं बल्कि सुविधा को प्राथमिकता दे रही है. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है और लाखों लोग इस सोच और संवेदनशीलता की तारीफ कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









