
बच्चे के मुंह में छेद देख घबरा गई मां, हॉस्पिटल पहुंची तो पता चला जिसे वो सुराख समझ रही है वो असल में Sticker है
Zee News
बेकी स्टाइल्स ने कहा कि उनके दिमाग में पहला ख्याल अपनी मां को कॉल करने का आया, लेकिन हार्वे के पिता ने कहा कि हमें तुरंत इसे अस्पताल लेकर जाना चाहिए. अस्पताल पहुंचकर जब हमने नर्स को पूरी बात बताई, तो उसने ध्यान से हार्वे के मुंह के अंदर देखा तब पता चला कि वो छेद नहीं स्टिकर है.
लंदन: इंग्लैंड (England) के एसेक्स (Essex) में रहने वाली एक 24 वर्षीय महिला उस वक्त परेशान हो गई जब उसे अपने बच्चे के मुंह के ऊपरी हिस्से में सुराख नजर आया. महिला तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन वहां जो हकीकत सामने आई उससे वह खुद शर्म से पानी पानी हो गई. दरअसल, बेकी स्टाइल्स (Becky Stiles) अपने 10 महीने के बेटे हार्वे (Harvey) का डायपर बदल रही थीं. तभी उन्होंने देखा कि हार्वे के मुंह के ऊपरी हिस्से में कुछ है. जब उन्होंने नजदीक से देखा, तो वह छेद जैसा नजर आया. ‘द सन’ में छपी खबर के अनुसार, अपने बेटे के मुंह में सुराख देखकर बेकी घबरा गईं. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें. जब बेकी ने हार्वे का मुंह छूने की कोशिश की, तो वह रोने लगा. इसके बाद तो जैसे उनकी जान ही निकल गई. वह हार्वे के पिता को बुलाकर लाईं. दोनों ने टॉर्च की मदद से देखने के प्रयास किया, लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आया.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



