
'बच्ची सतना की है, एक दिन पहले ही थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी...' उज्जैन रेप केस पर SP ने दिया बड़ा अपडेट
AajTak
Ujjain Rape Case: उज्जैन में नाबालिग से रेप मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. एसपी सचिन शर्मा ने बताया है कि पीड़ित बच्ची मध्य प्रदेश के ही सतना जिले की रहने वाली है. अब नाबालिग के संपर्क में आए पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही इस मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी.
उज्जैन में नाबालिग से रेप मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. एसपी सचिन शर्मा ने बताया है कि पीड़ित बच्ची मध्य प्रदेश के ही सतना जिले की रहने वाली है. अब नाबालिग के संपर्क में आए पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही इस मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी.
दरअसल, अभी तक 12 साल की रेप पीड़ित बच्ची का नाम और पता किसी को मालूम नहीं था. इसके पीछे पीड़िता की स्थानीय बोली आड़े आ रही थी. अभी तक अंदाजा लगाया जा रहा था कि नाबालिग शायद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की बोली बोल रही है. हालांकि, अब पुलिस को अब उसका स्थानीय पता मिल गया है.
बालिका की एक दिन पहले ही सतना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी. अब इस मामले में पांच लोगों से उज्जैन पुलिस पूछताछ रही है. यह लोग अलग अलग जगहों पर पीड़ित बालिका से मिले थे.
उधर, उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने सतना जिला पुलिस से पीड़ित बच्ची के परिजनों की जानकारी हासिल करनी शुरू कर दी है.
पुलिस कप्तान ने बताया, उज्जैन की थाना महाकाल पुलिस को 25 सितंबर के दिन एक नाबालिग बच्ची के लावारिस हालात में भटकने की सूचना मिली थी. पुलिस ने तुरंत अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल कराया. चूंकि बच्ची यह बता पाने में सक्षम नहीं थी कि वह कहां की रहने वाली है, तो इसके लिए विशेष तौर पर काउंसलर को बुलाया गया. तब थोड़ी बहुत जानकारी मिली. मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया गया. इसके बाद एक एसआईटी गठित की गई. शहर के आसपास से तकनीकी साक्ष्य (सीसीटीवी फुटेज) इकट्ठे किए. फुटेज के आधार पर एक ऑटो चालक को अभिरक्षा में लिया गया. छानबीन करने पर उसकी ऑटो में खून के निशान पाए गए और पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने बताया कि घटना की तारीख को बच्ची के साथ था.
एसपी के मुताबिक, अभी तक की जानकारी में पता लगा कि बच्ची सतना जिले की है. वहां उसकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज है. FIR में बच्ची के गुम होने की तारीख घटना के सिर्फ एक दिन पहले की है. फिलहाल इस मामले में जल्द ही पूरा खुलासा किया जाएगा. फिलहाल पीड़िता के संपर्क में आए 5 लोगों से पूछताछ की जा रही है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







