
बच्ची को टॉयलेट में ले गई, थप्पड़ मारे, पैर रखे और सिर फर्श पर पटका... स्कूल में आया बनी 'हैवान', छत से पड़ोसी ने बना लिया वीडियो
AajTak
सूत्रों के मुताबिक, स्कूल में पिटती बच्ची का पड़ोस के एक लड़के ने छत से अपने मोबाइल कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसके बाद घरवालों तक घटना की जानकारी पहुंची.
हैदराबाद के एक प्राइवेट स्कूल में 4 साल की छात्रा को बेरहमी से पीटने के आरोप में स्कूल की आया को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना तब सामने आई जब एक पड़ोसी ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
जीडीमेटला स्थित पूर्णिमा स्कूल का यह मामला है. यहां शापुर नगर इलाके की रहने वाली लक्ष्मी (55) आया के तौर पर काम करती थी. बच्ची के माता-पिता की शिकायत के अनुसार, आरोपी लक्ष्मी बच्ची को टॉयलेट में ले गई और उसके साथ मारपीट की.आरोप है कि उसने बच्ची को थप्पड़ मारे, उस पर पैर रखे और उसका सिर फर्श पर पटका.
मारपीट का यह भयानक कृत्य पास के एक पड़ोसी ने रिकॉर्ड कर लिया गया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामला पुलिस तक पहुंचा.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के एक वीडियो में अटेंडेंट बच्ची को मारती और उसे जमीन पर धकेलती हुई दिख रही है.
अपनी शिकायत में, लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाया कि अटेंडेंट ने जानबूझकर उनकी बेटी पर हमला किया. बताया जा रहा है कि बच्चे ने पिछली शाम से कुछ नहीं खाया था, उसे तेज बुखार के बाद अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने कन्फर्म किया कि नाबालिग को गंभीर मारपीट के कारण चोटें आई हैं.
जीडीमेटला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया और अटेंडेंट को हिरासत में ले लिया गया.आगे की जांच चल रही है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











