
'बचपन के प्यार से कभी शादी नहीं करूंगा अगर...' शख्स का अनोखा Job एप्लीकेशन हुआ वायरल
AajTak
13 जून को शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को एक्स पर 2.27 लाख से अधिक बार देखा गया है और चार हजार से अधिक लाइक मिले हैं. एक यूजर ने लिखा, 'लड़का ईमानदार हो, असल बात ये होगी कि एचआर अगले राउंड के लिए उसे लेकर विचार कर रहा है.'
अरवा हेल्थ की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डिपाली बजाज ने हाल ही में एक कैंडिडेट का जॉब एप्लीकेशन शेयर किया है. इसे देख लोग काफी हैरानी जता रहे हैं. बजाज इंजीनियर की पोस्ट के लिए नियुक्ति कर रही थीं, तब उन्हें ये एप्लीकेशन मिला. जब कैंडिडेट से पूछा गया कि वो खुद को इस पोस्ट के योग्य क्यों समझता है, तो उसने लिखा कि उसे अपने बचपन के प्यार से शादी करने के लिए नौकरी की जरूरत है. अगर नौकरी नहीं मिली तो शादी नहीं हो पाएगी. लड़की के पिता का कहना है कि शादी से पहले नौकरी मिल जानी चाहिए.
शख्स से पूछा गया, 'आप इस रोल के लिए फिट क्यों हैं?' इस पर उसने लिखा, 'मेरा मानना है कि मैं इस पोस्ट की सभी जरूरतें पूरी कर सकता हूं. इसके अलावा, अगर मुझे ये नौकरी नहीं मिलती, तो मैं अपने बचपन के प्यार से कभी शादी नहीं करूंगा. क्योंकि उसके पिता का कहना है कि नौकरी के बिना शादी नहीं होने देंगे.' एप्लीकेशन का स्क्रीनशॉट बजाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हायरिंग करना मजेदार भी हो सकता है.'
13 जून को शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को एक्स पर 2.27 लाख से अधिक बार देखा गया है और चार हजार से अधिक लाइक मिले हैं. एक यूजर ने लिखा, 'लड़का ईमानदार हो, असल बात ये होगी कि एचआर अगले राउंड के लिए उसे लेकर विचार कर रहा है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'इंजीनियर को क्रिएटिव होना चाहिए. उन्हें उच्च वेतन प्राप्त करने और शादी करने की परवाह होती है.' तीसरा यूजर लिखता है, 'दो प्यार करने वालों को मिला दीजिए, नौकरी दे दीजिए.' वहीं चौथे यूजर का कहना है, 'एचआर लीडर होने के तौर पर दीपाली ये सभी शेयर न करें, बेशक ये मजेदार हैं, एक सलाह है. बाकी आपकी मर्जी.'
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










