
बगल के घर से आती थी 'अजीब आवाजें', पत्र लिखकर पड़ोसी को बताई समस्या
Zee News
पड़ोसी की शिकायत के बाद उनके घर के एजेंट ने उन्हें लिखा था. इस पत्र में कहा गया है कि आपके घर से अजीब आवाजें आती हैं. जिसकी वजह से मेरे दूसरे क्लाइंट को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है.
लंदन: ब्रिटेन में एक परिवार अपने पड़ोसी से बेहद परेशान था. परेशानी की वजह थी पड़ोसी के घर से आती आवाजें. ये आवाजें उन्हें अजीब और 'अंतरंग संबंध' बनाने के समय की लगती थी, जिसकी वजह से उसे अपने बच्चों के सामने शर्मिंदगी महसूस होती थी. उसने इस समस्या से निपटने के लिए घर के एजेंट से संपर्क किया, फिर इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि इसकी चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी. द सन की खबर के मुताबिक, डेलिरिअस डाटेर नाम की महिला ने ट्विटर पर एक पत्र साझा किया. जो पड़ोसी की शिकायत के बाद उनके घर के एजेंट ने उन्हें लिखा था. इस पत्र में कहा गया है कि आपके घर से अजीब आवाजें आती हैं. जिसकी वजह से मेरे दूसरे क्लाइंट को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है. पत्र में लिखा गया है कि ये आवाजें "sexual noises" जैसी होती हैं, जिसे कम करने के लिए आपको कुछ सुझाव दिया जा रहा है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



