
बंपर सैलरी वाली नौकरी! पोस्ट ग्रेजुएट्स को मिलेगा 1 लाख से ज्यादा वेतन, ऐसे करें आवेदन
ABP News
हरियाणा में PGT कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर शानदार भर्ती निकली है.अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है.इच्छुक उम्मीदवार 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए राज्य के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस विषय के खाली पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
योग्यता
PGT कंप्यूटर साइंस पद के लिए उम्मीदवार के पास M.Sc कंप्यूटर साइंस, MCA या BE/B.Tech कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी में डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इसके साथ ही अभ्यर्थी ने मैट्रिक, 10+2, बी.ए. या एम.ए. स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए. उम्मीदवार का हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या STET परीक्षा पास होना भी जरूरी है.
उम्र सीमा













