
बंदूक दिखाकर घर से पिल्ला उठा ले गए चोर, कपड़े-जूते और आईफोन भी लूटा
AajTak
एक घर में तीन हथियारबंद बदमाश घुस गए और फिर मकान मालिक के सिर पर बंदूक तानकर उनका Puppy छीन लिया. इसके बाद बदमाशों ने हथियार के दम पर उनका आईफोन, गेमिंग प्रोडक्ट, महंगा चश्मा, हीरे की इयररिंग्स और सोने की अंगूठी भी लूट ली. सीसीटीवी में एक बदमाश की तस्वीर कैद हो गई है.
चोरी की एक घटना ने लोगों के साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया. तीन हथियारबंद चोरों ने एक घर पर धावा बोला और फिर वहां से 5 हफ्ते का Puppy (पिल्ला) उठा ले गए. इसके साथ चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति भी लूट ली जिसमें आईफोन, वीडियो गेम का सामान, महंगे चश्मे, हीरे की इयररिंग्स और सोने की अंगूठी शामिल है.
nypost.com की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी का है. यहां पिछले हफ्ते शाम 7 बजे के करीब एक घर में तीन हथियारबंद बदमाश घुस गए और फिर मकान मालिक के सिर पर बंदूक तानकर उनका Puppy छीन लिया. ये American Bulldog का Puppy महज 5 हफ्ते का था. पिल्ले के साथ कपड़े-जूते भी लूटकर ले गए
इसके बाद बदमाशों ने हथियार के दम पर दो आईफोन, दो गेमिंग प्रोडक्ट, एक जोड़ी महंगा चश्मा, हीरे की इयररिंग्स और एक सोने की अंगूठी लूट ली. इसके अलावा बदमाशों ने हजारों डॉलर के महंगे हैट, जैकेट, कोट और पैंट के साथ-साथ दो दर्जन जोड़ी जूते भी लूट लिए.
इस मामले में मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि बदमाशों से छीना-झपटी में मकान मालिक को मामूली चोटें आईं हैं. फिलहाल, पिल्ले की तस्वीर सार्वजनिक कर दी गई है. लोगों से किसी भी तरह की सूचना मिलने पर उसे पुलिस से साझा करने की अपील की गई है.
वहीं, संदिग्ध बदमाशों में से एक की तस्वीर पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. उसके आधार पर उसका स्केच बनवाकर तलाश की जा रही है. उसने चेहरे पर नकाब लगाया हुआ था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











