
बंदूकों का साया, गैंगस्टर दूल्हा-लेडी डॉन दुल्हन और 7 फेरे... काला जठेड़ी की शादी की Inside डिटेल
AajTak
इस शादी के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे. बैंक्वेट हॉल संतोष गार्डन के मुख्य द्वार से पहले ही पुलिस ने रास्ते पर बैरियर लगा दिया था. किसी भी अनजान शख्स को वहां जाने की इजाजत नहीं थी. शादी समारोह में मीडिया के कैमरे और मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत भी नहीं मिली.
Gangster Kala Jathedi alias Sandeep Weds Lady Don Anuradha Chaudhary: कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज शादी के बंधन में बंध गए. दोनों ने दिल्ली के द्वारका में मौजूद संतोष गार्डन में सात फेरे ले लिए. पंड़ित पवन अग्निहोत्री ने दोनों की शादी करवाई. इससे पहले दुल्हन यानी लेडी डॉन अनुराधा खुद स्कॉर्पियो ड्राइव करके सोनीपत से दिल्ली पहुंची. उसके साथ परिवार के लोग भी मौजूद थे. शादी जिस बैंक्वेट हॉल में हुई, वहां बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था. बिना आईडी कार्ड चेक किए किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया.
इस शादी के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे. बैंक्वेट हॉल संतोष गार्डन के मुख्य द्वार से पहले ही पुलिस ने रास्ते पर बैरियर लगा दिया था. किसी भी अनजान शख्स को वहां जाने की इजाजत नहीं थी. शादी समारोह में मीडिया के कैमरे और मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत भी नहीं मिली. मीडियाकर्मी शादी में शामिल तो हुए लेकिन बिना कैमरे और मोबाइल के. पंड़ित पवन अग्निहोत्री ने महज आधे घंटे में शादी की रस्में पूरी कर फेरे कराए. क्योंकि उन्हें शादी कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से आधे घंटे का ही समय दिया गया था.
शादी में मेहमानों की एंट्री के लिए दो मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे और सभी के लिए इन मेटल डिटेक्टर से ही गुजर कर अंदर जाना जरूरी था. वहां आने वाले हर मेहमान को एक-एक बार कोड भी दिया गया था, जिसकी स्कैनिंग के बाद ही मैरिज हॉल में एंट्री हो सकी. शादी की जगह यानी द्वारका के बैंक्वेट हॉल संतोष गार्डन में जहां डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिसवालों को तैनात किया गया था.
वहीं, चार राज्यों की पुलिस और सेंट्रल एजेंसियां तक इस शादी को बहुत बारीकी से मोनिटर कर रही थी, जिनके पास इनपुट गैदरिंग और शेयरिंग से लेकर काउंटर अटैक तक की प्लानिंग थी. और तो और शादी से ठीक दो दिन पहले यानी 10 मार्च को दिल्ली पुलिस ने जठेड़ी के ही 5 शूटर्स को गिरफ्तार भी कर लिया था. दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल की टीमों को खास तौर पर मैरिज हॉल की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. मैरिज सेरेमनी में काम करने वाले तमाम कर्मचारियों को भी दिल्ली पुलिस की ओर से आई कार्ड जारी किए गए थे.
यह भी पढ़ें: गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी की देखिए Exclusive तस्वीरें

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











