
बंदर की तेरहवीं... 5 हजार लोगों को भोज, अंतिम संस्कार के बाद गांव के पटेल ने दाढ़ी-मूंछें भी मुंडवाईं
AajTak
Rajgarh Village Monkey Death Feast: बंदर के मृत्यु भोज के लिए ग्रामीणों ने बकायदा हलवाई को बुलवाया. जहां गांव के बाहर बने एक मंदिर के पास खुले मैदान में 5 क्विंटल आटे की पूड़ी, 40 किलो नमकीन (सेव), 100 लीटर छाछ से कड़ी, 180 लीटर तेल, 1 क्विंटल शक्कर से बूंदी सहित भोजन बनवाया.
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बंदर की मौत के बाद बैंड-बाजे के साथ मृत्यु भोज किया गया. खिलचीपुर के दरावरी गांव में इस भोज के आयोजन में करीब 35 KM तक दूर गांव से लोग शामिल हुए और करीब 5 हजार लोगों ने खाना खाया. यह बंदर की मौत से दुखी ग्रामीणों ने चंदा कर इस मृत्यु भोज का आयोजन किया. इसके लिए ग्रामीणों ने आसपास के करीब सैकड़ों गांव सहित अपने रिश्तेदारों को फोन पर निमंत्रण देकर इस आयोजन में बुलाया था .
बंदर का अंतिम संस्कार भी डीजे की धुन के साथ अंतिम यात्रा निकालकर किया गया था. ग्यारवें दिन सोमवार को गांव के पटेल बिरम सिंह सौंधिया खुद पांच पंचों के साथ अस्थियां लेकर उज्जैन गए और विधि विधान से बंदर की अस्थियों को शिप्रा में विसर्जित किया गया. पटेल ने बंदर के लिए अपनी दाढ़ी भी बनवाकर परिवार के सदस्य की तरह ग्यारहवीं का कार्यक्रम संपन्न किया. ग्रामीणों का मानना है कि बंदर हनुमानजी का ही रूप हैं.
ग्रामीणों ने चंदा करके मृत्यु भोज कराया. इस आयोजन के लिए 35 KM दूर तक के गांवों में निमंत्रण दिया. गांव के बाहर खुले परिसर में मृत्यु भोज का आयोजन किया गया. जहां खाने में नुक्ती, सेव, पूड़ी और कढ़ी बनी. 5 हजार से ज्यादा लोगों ने खाना खाया. इस दौरान जहां भोजन चल रहा था, वहां बैंड बाजे बुलवाए गए थे, जिस पर हनुमान जी के भजन चल रहे थे .
हरि सिंह दिलावरी ने बताया कि 7 नवंबर को बंदर की मौत हो गई थी. बंदर सुबह जंगल की ओर से गांव में आ गया था. वह उछल-कूद कर रहा था . तभी वह गांव के बाहर से निकल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और घायल होकर नीचे गिर पड़ा. गांववालों ने उसे भोजन पानी दिया . लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया .
बैंड-बाजे के साथ निकाली गई थी अंतिम यात्रा
8 नवंबर को पूरा गांव मंदिर के पास इकट्ठा हुआ. यहां बंदर के लिए डोल बनाकर अर्थी सजाई गई. इसके बाद अंतिम यात्रा मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई. देखें Video:-

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







