
बंगाल SIR में कटे नामों का बिहार-यूपी कनेक्शन! जानिए अब क्यों शुरू हो गया नया बवाल
AajTak
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया का ड्राफ्ट जारी कर दिया है, जिसमें करीब 58 लाख लोगों के नाम काट दिए हैं. बंगाल में ज्यादातर हिंदी भाषा बोलने वाले लोगों के नाम काटे हैं, जबकि मुस्लिम बहुल सीटों पर नाम कम कटे हैं. ऐसे में बीजेपी और टीएमसी के बीच सियासी बवाल छिड़ गया है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने राज्य की वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया का कार्य पूरा किया. एसआईआर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी गई है. ड्राफ्ट के अनुसार, मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई है, इस प्रकार, बंगाल में 58 लाख 20 हजार 898 वोटरों के नाम हटाए गए हैं.
चुनाव आयोग के मुताबिक, SIR प्रक्रिया के बाद वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के पीछे मुख्य कारण मतदाता की मृत्यु, स्थायी पलायन, डुप्लीकेशन (दो जगह नाम होना) और गणना फॉर्म जमा न करना शामिल हैं. हालांकि, यह सूची अभी अंतिम नहीं है; अगले चरण में दावों और आपत्तियों के बाद इसमें बदलाव हो सकता है.
बंगाल में एसआईआर के पहले चरण के बाद जो वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट सामने आया है, उसमें जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, उसमें ज्यादातर हिंदी बोलने वाले हैं. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ड्राफ्ट के आंकड़ों का विश्लेषण करते हैं तो पता चलता है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में हिंदी भाषी आबादी ज्यादा है, वहां वोटरों के नाम सबसे ज्यादा कटे हैं जबकि मुस्लिम बहुल इलाके में नाम कम काटे गए हैं.
हिंदी भाषियों के नाम अधिक हटे
बंगाल में एसआईआर के पहले चरण के बाद जो ड्राफ्ट सामने आया है, उसमें हटाए गए नामों में बड़ी संख्या हिंदी भाषियों की है, मीडिया रिपोर्ट्स और आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में हिंदी भाषी आबादी अधिक है, वहां वोटरों के नाम सबसे ज्यादा कटे हैं, जबकि मुस्लिम बहुल इलाकों में नाम कम हटाए गए हैं.
सीटों के अनुसार विवरण:

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









