
बंगाल: 20 साल की प्रेमिका ने मारी 44 साल के प्रेमी को गोली, 4 बच्चों के बाप से छुड़ाना चाहती थी पीछा
AajTak
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक 20 साल की प्रेमिका ने अपने 44 साल के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद महिला मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग गई.
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें एक 20 साल की प्रेमिका ने अपने 44 साल के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी. प्रेमिका की गोली से मरने वाला प्रेमी शादीशुदा था और उसके 4 बच्चे भी थे. पुलिस ने बताया कि यह मर्डर नादिया जिले में सोमवार को हुआ. आरोपी महिला 44 साल के शख्स के साथ रिलेशन में थी. महिला रिश्ते को खत्म करना चाहती थी, लेकिन झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला शख्स इसके लिए तैयार नहीं था.
शनिवार को शख्स मदनपुर रेलवे स्टेशन के पास गांगुली पारा में प्रेमिका से मिलने आया था. इस दौरान ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ और महिला ने कथित तौर पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद महिला मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग गई.
महिला ने स्वीकार किया अपराध
चकदाहा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि रौतारी गांव के जात्रापुर की रहने वाली महिला ने अपराध कबूल कर लिया है. उसने बताया कि घटना के समय वह अकेली थी. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच गांगुली पारा में सड़क किनारे व्यक्ति का शव मिलने के बाद शुरू की गई. जांच के दौरान पाया गया कि उस व्यक्ति को इलाके के स्थानीय लोगों ने महिला से बात करते हुए देखा था.
6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
उन्होंने बताया कि इस सुराग के बाद महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति के परिवार, जो जमशेदपुर के कबीर नगर इलाके में रहते हैं, को पहले ही सूचित कर दिया गया है. जब महिला को अदालत में पेश किया गया, तो उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









