बंगाल शिक्षा घोटाला मामले में ईडी का एक और एक्शन, सुजय कृष्ण भद्र घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार
AajTak
ईडी ने अब तक पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनके दोस्त और कई अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों को करोड़ों रुपये के घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने जांच के सिलसिले में टीएमसी विधायक जीबन कृष्ण साहा और माणिक भट्टाचार्य को भी गिरफ्तार किया है. भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हैं.
पश्चिम बंगाल के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में की गई अवैध नियुक्तियों में कथित संलिप्तता के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार रात सुजय कृष्ण भद्र को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, ईडी ने भद्र को पूछताछ के लिए बुलाया था. उनसे अधिकारियों ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की और देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. भद्र को सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के दिग्गज नेताओं को करीबी बताया जाता है.
न्यूज एजेंसी को ईडी के एक अधिकारी ने फोन पर बताया, "पूछताछ के दौरान उन्होंने (भद्र) हमारे अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया. हमने नौकरी घोटाले से जुड़े कुछ प्रासंगिक सवालों के जवाब हासिल करने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया."
बता दें कि ईडी ने पिछले हफ्ते सुजय भद्र को समन भेजकर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था. वह इससे पहले सीबीआई के सामने कई बार पेश हुए थे, जो भर्ती घोटाले की समानांतर जांच कर रही है.
गिरफ्तारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. टीएमसी प्रवक्ता कुणाल ने कहा, "कांग्रेस विधायक बायरन बिस्वास टीएमसी में शामिल हुए थे. इससे बीजेपी, सीपीआई (एम) और कांग्रेस में खलबली मच गई थी. हो सकता है कि यह गिरफ्तारी उस नैरेटिव से ध्यान हटाने के लिए की गई हो."
एसएससी घोटाले में अब तक सबसे बड़ी गिरफ्तारी- बीजेपी
बीजेपी ने कहा कि यह स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है. राज्य बीजेपी के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, "एसएससी घोटाले में यह अब तक की सबसे महत्वपूर्ण गिरफ्तारी है. कानून आखिरकार मास्टरमाइंड और सबसे बड़े लाभार्थियों को पकड़ने के करीब पहुंच रहा है. भ्रष्टाचार में शामिल टीएमसी नेताओं की सूची लंबी है."

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









