
बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र कल से, ममता सरकार पेश करेगी रेप विरोधी कानून, भाजपा का भी समर्थन
AajTak
आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले में ममता सरकार बुरी तरह घिरी हुई है. इन सबके बीच बलात्कार विरोधी कानून पारित करने के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू होगा.
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-हत्या मामले को लेकर ममता सरकार बुरी तरह से घिरी हुई है. राज्य सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इन सबके बीच सोमवार को राज्य सरकार ने बंगाल विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है.
इस विशेष सत्र के दौरान एक विधेयक पेश किया जाएगा जिसमें दुष्कर्म के दोषियों को 10 दिन के अंदर फांसी की सजा सुनिश्चित करने का प्रस्ताव है.सूत्रों के मुताबिक, विशेष सत्र सोमवार को शुरू होगा और प्रस्तावित विधेयक मंगलवार को पेश किए जाने की पूरी संभावना है. मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा विधानसभा में ममता के इस कदम का समर्थन करेगी.
बीजेपी बोली- करेंगे विधेयक का समर्थन
बीजेपी ने कहा है कि भाजपा विधायक बलात्कार के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार के विधेयक का समर्थन करेंगे. सोमवार का सत्र शोक संवेदना के बाद समाप्त होगा. भाजपा के राज्य प्रमुख सुकांत मजूमदार ने रविवार को कहा, "हमने फैसला किया है कि भाजपा विधायक राज्य विधानसभा में ममता बनर्जी के विधेयक का समर्थन करेंगे. " मजूमदार ने कहा कि वे ममता के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा के अंदर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर ऐलान किया था कि अगले सप्ताह बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर ये विधेयक पारित कराया जाएगा. मुख्यमंत्री की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही शाम में राज्य सचिवालय नवान्न में राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक हुई और उसमें विधानसभा का विशेष सत्र के आयोजन को मंजूरी दे दी गई.
ममता ने किया था ऐलान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









