
बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, बोलपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन
AajTak
जानकारी के मुताबिक वन्दे भारत के C14 कम्पार्टमेंट पर पत्थर फेंके गये थे. इस घटना की वजह से ट्रेन को बोलपुर स्टेशन पर काफी देर रुकना पड़ा, जबकि यहां सिर्फ़ 2 मिनट का ही स्टॉपेज है. गनीमत रही कि इस पथरबाज़ी में किसी यात्री को चोट नहीं आई.
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है. जिसमें ट्रेन के शीशे को थोड़ा नुकसान पहुंचा है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक वन्दे भारत के C14 कम्पार्टमेंट पर पत्थर फेंके गये थे. इस घटना की वजह से ट्रेन को बोलपुर स्टेशन पर काफी देर रुकना पड़ा, जबकि यहां सिर्फ़ 2 मिनट का ही स्टॉपेज है. गनीमत रही कि इस पथरबाज़ी में किसी यात्री को चोट नहीं आई.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 30 दिसंबर को बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. इसके बाद 1 जनवरी और फिर 2 जनवरी को ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई थी. इस बारे में पूर्वी रेलवे की CPRO ने एक बयान भी दिया था. उन्होंने कहा था कि वीडियो फुटेज स्कैन करने के बाद ये पता चला है कि सोमवार (1 जनवरी) को हुई पत्थरबाजी मालदा जिले में हुई थी. वहीं मंगलवार (2 जनवरी) की घटना बिहार के किशनकंज की थी. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है. अब जांच तो जारी है ही, लेकिन बीजेपी ने इस मामले में NIA तफ्तीश की मांग उठा दी है.
ममता बनर्जी ने पत्थरबाजी से किया था इनकार
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 1 और 2 जनवरी को हुई पत्थरबाजी की घटना से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वंदे भारत पर बिहार में पत्थर फेंके गए थे, पश्चिम बंगाल में नहीं. जिन भी लोगों ने झूठ फैलाने का काम किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हमारे राज्य को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. वैसे भी वंदे भारत कोई नई ट्रेन नहीं है. ये तो एक पुरानी ट्रेन है जिसमें नया इंजन लगा दिया गया है.
बीजेपी ने की थी NIA जांच की मांग
1 जनवरी को वंदे भारत पर पथराव के बाद पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी लीडर शुभेंदु अधिकारी ने घटना को लेकर एनआईए जांच की मांग की थी. उन्होंने ट्वीट कर कहा था- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत के गौरव वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ. क्या यह उद्घाटन के दिन 'जय श्री राम' के नारों का बदला है? मैं पीएम नरेंद्र मोदी, भारतीय रेल से इस मामले में एनआईए को जांच सौंपने का आग्रह करता हूं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









