
बंगाल में नाबालिग की मौत पर बवाल, लाठीचार्ज के बाद शव लेकर भागी पुलिस, BJP बोली- ऐसी जल्दबाजी क्यों...
AajTak
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में रहने वाली 10वीं क्लास की बच्ची शुक्रवार को लापता हो गई थी. शनिवार को उसका शव मिला. परिवार का आरोप है कि बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई. पुलिस जब पोस्टमॉर्टम के लिए बच्ची का शव लेने गई तो उसे विरोध का सामना करना पड़ा. पुलिस ने लाठीचार्ज कर शव अपने कब्जे में ले लिया. वहीं बीजेपी ने पुलिस के इस तरीके पर सवाल उठाया है.
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में एक नाबालिग लड़की की मौत के मामले में तनाव फैल गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है. बीजेपी ने राज्य में अराजकता का आरोप लगाते हुए सरकार-पुलिस प्रशासन को घेर लिया है.
वहीं पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात कालियागंज थाने को सूचना मिली कि एक लड़की मिसिंग है. घरवालों ने उसके लापता होने की कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी, लेकिन पुलिस ने जीआरपी रेलवे और बस स्टैंड पर छानबीन शुरू की. इस बीच शनिवार सुबह सूचना मिली कि कालियागंज में एक लड़की का शव मिला है. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार से बात की. इसके बाद उनके मौखिक आरोप के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं मेडिकल बोर्ड का गठन लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया लड़की के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं. लड़की का जिस जगह शव मिला वहां जहर की एक बोतल मिली है.
लड़की की कथित तौर पर हत्या के बाद से इलाके में तनाव है. पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनाजपुर सना अख्तर ने बताया कि पुलिस जब पोस्टमॉर्टम के लिए लड़की का शव लेने गई तो उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. इसके बाद पुलिस को शव कब्जे में लेने के लिए लाठीचर्ज करना पड़ा मालूम हो कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसको लेकर पुलिस की खूब आलोचना हो रही है.
इस मामले में बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी आईटी सेल के हेड ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया- वीडियो में पश्चिम बंगाल पुलिस जिस शव को असंवेदनशीलता से घसीट रही है, वह उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में राजबंशी समुदाय की एक नाबालिग रेप और मर्डर पीड़िता का है. ऐसी जल्दबाजी अक्सर तब देखी जाती है, जब मकसद सबूतों को खत्म करना या कमजोर करना और अपराध पर पर्दा डालना होता है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








