
बंगाल में झारखंड कांग्रेस के 3 MLA से भारी मात्रा में कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गई मशीनें
AajTak
पश्चित बंगाल में झारखंड के 3 विधायकों के पास से पुलिस ने शनिवार को भारी संख्या में नगदी बरामद करने का दावा किया है. जानकारी के मुताबिक कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन मंगवाई गई है. हावड़ा सिटी पुलिस के डीसीपी साउथ प्रतिक्षा झाखरिया ने बताया कि राजेश कश्यप, नमन दीक्षित और इरफान अंसारी के पास से यह नगदी मिली है. ये तीनों झारखंड कांग्रेस के नेता हैं.
पश्चिम बंगाल में झारखंड के 3 विधायकों के पास से पुलिस ने शनिवार को भारी संख्या में नगदी बरामद करने का दावा किया है. जानकारी के मुताबिक कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन मंगवाई गई है. हावड़ा सिटी पुलिस के डीसीपी साउथ प्रतिक्षा झाखरिया ने बताया कि राजेश कच्छप, नमन विक्सेल कोंगारी और इरफान अंसारी के पास से यह नगदी मिली है. ये तीनों झारखंड कांग्रेस के नेता हैं.
प्रतिक्षा झाखरिया ने बताया कि पुलिस ने मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर नाकाबंदी कर जब एक गाड़ी रोका तो उसमें झारखंड के तीन विधायक मिले. इसके बाद जब कार की जांच की गई तो उसमें भारी संख्या में कैश मिला.
टीएमसी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
विधायकों के पास से कैश बरामद होने के बाद टीएमसी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा- यह पूरी तरह से चौंकाने वाला! कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुआ. झारखंड कांग्रेस के विधायकों को हावड़ा में रोका गया. टीएमसी ने सवाल किया कि क्या ईडी कुछ चुनिंदा लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










