
बंगाल में चुनाव बाद भड़की हिंसा को लेकर NHRC कमेटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में सौंपी अंतरिम रिपोर्ट
ABP News
कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा कि हम निगरानी नहीं कर रहे हैं कि जांच कैसे चल रही है. हम छोटी-छोटी बातों पर नियंत्रण नहीं कर सकते. एनएचआरसी मामले की अब अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भड़की हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट की तरफ से गठित समिति ने बुधवार को एक अंतरिम रिपोर्ट सौंप दी. एनएचआरसी कमेटी ने सीलबंद लिफाफों में अपनी पहली अंतरिम रिपोर्ट कोर्ट में पेश की है. इसमें विस्तृत सूचकांक और पहले निष्कर्ष हैं. कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य में चुनाव बाद हिंसा के आरोपों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया था. इसे 30 जून को एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था. जादवपुर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को इसी कमेटी के सदस्यों पर हमला किया गया था.NHRC के वकील ने कहा कि समिति के सदस्य अलग-अलग जगहों का दौरा कर रहे हैं और टीम को और जगहों का दौरा करने के लिए बांटा गया है. लोग सार्वजनिक रूप से पोस्ट देना सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, केवल टीमें स्थानों का दौरा कर रही हैं. वकील ने आगे कहा कि राज्य का कर्तव्य था कि वह रसद प्रदान करे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और समिति के सदस्यों पर हमला किया गया.एनएचआरसी के वकील ने आगे कहा कि यह अंतिम रिपोर्ट नहीं है और समिति के सदस्यों ने अब तक केवल 168 स्थानों का दौरा किया है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












