
बंगाल: बीजेपी विधायक ही हैं मुकुल रॉय! स्पीकर के फैसले के मायने समझिए
AajTak
विधायक मुकुल रॉय की विधानसभा सदस्यता बरकरार रहने वाली है. विधानसभा स्पीकर ने विधायक के पक्ष में फैसला सुनाया है. याचिका दायर करने वाले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को झटका लगा है.
बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ जीतने वाले विधायक मुकुल रॉय को विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी से बड़ी राहत मिल गई है. शुभेंदु अधिकारी की उस याचिका को खारिज कर दिया गया है जहां पर उन्होंने मांग की थी कि मुकुल रॉय की विधानसभा सदस्यता को खारिज कर दिया जाए. वे दलबदल कानून के तहत मुकुल रॉय के खिलाफ वो एक्शन चाहते थे. ये मामला कोर्ट तक गया था, बाद में स्पीकर को फैसला लेने के निर्देश दिए गए. अब विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने शुभेंदू अधिकारी को झटका दिया है.
जारी बयान में स्पीकर ने कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने मुझे एक महीने का समय दिया था. मैं ये स्पष्ट रूप से मानता हूं कि याचिकाकर्ता अपनी याचिका के जरिए किसी भी तथ्य को सिद्ध नहीं कर पाए हैं. ऐसे में जो फैसला मैंने पहले 11 फरवरी को दिया था, एक बार उसी फैसले पर बरकरार हूं. जानकारी के लिए बता दें कि अपने पिछले फैसले में स्पीकर ने कहा था कि मुकुल रॉय फिलहाल बीजेपी में ही हैं. इस बार भी उन्होंने यही कहा है कि मुकुल रॉय फिलहाल बीजेपी में हैं. उन्होंने पार्टी नहीं बदली है. इसी आधार पर ये भी साफ कर दिया गया है कि मुकुल के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई नहीं की जा सकती है.
वैसे जिस विवाद पर ये फैसला दिया गया है, ये असल में पिछले साल जून में शुरू हो गया था. जब 11 जून को भाजपा छोड़कर मुकुल रॉय ने दोबारा टीएमसी का दामन थामा था, तभी से बीजेपी उनके खिलाफ दलबदल कानून के तहत एक्शन चाहती थी. ये विवाद तब ज्यादा बढ़ गया जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें विधासनभा में पीएसी का चेयरमैन बना दिया. उसी फैसले के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी ये कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे. वे मान कर चल रहे थे कि मुकुल रॉय की विधानसभा सदस्यता खारिज होनी चाहिए. उसी आधार पर शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा के साथ-साथ हाई कोर्ट में भी याचिका दायर कर दी थी. लेकिन पहले उन्हें हाई कोर्ट से झटका लगा और अब स्पीकर ने भी मुकुल रॉय के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है. बीच में उनकी तरफ से सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया गया था, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई और मामला फिर हाई कोर्ट के पास चला गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








