
बंगाल-पंजाब में मिलेगा चैलेंज, बिहार में स्ट्राइकरेट बनाए रखना जरूरी... आखिरी चरण में BJP के सामने बड़ी चुनौती
AajTak
आखिरी दौर में पूर्वांचल की 13 सीटों पर मुकाबला है. पीएम मोदी की वाराणसी सीट पर भी मतदान होना है. इन सारी सीटों पर एनडीए मजबूत है फिर भी बीजेपी कोई कोर-कसर नहीं छो़ड़ रही. पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी दौर में बिहार की आठ सीटों पर भी वोटिंग होगी.
लोकसभा चुनाव अब आखिरी चरण में है. सात में छह चरणों की वोटिंग हो चुकी है, अब बाकी है केवल 1 जून का आखिरी रण. इसके बाद 3 दिनों का इंतजार फिर 4 जून की तारीख, जब न सिर्फ ईवीएम में कैद सांसदों के भाग्य का पिटारा खुलेगा, बल्कि ये भी तय होगा कि जनता की अदालत ने लोकतंत्र की सबसे ऊंची कुर्सी पर बैठने का जनादेश किसके पक्ष में दिया है. छह चरण के चुनावों को देखते हुए नतीजों पर कई तरह की राय बन रही है.
नतीजों पर क्या कहते हैं चुनावी विश्लेषक नतीजों से पहले चुनावी विश्लेषकों की राय बंटी हुई हैं, ज्यादातर चुनावी विश्लेषक मानते हैं कि पीएम मोदी को तीसरी बार मौका मिल सकता है, लेकिन सवाल सीटों पर आकर अटक जाता है. यानी अबकी बार एनडीए 400 पार जाएगा, या फिर 272 के नीचे लुढ़क जाएगा. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर मानते हैं कि अबकी बार बीजेपी 303 के पार जाएगी. संजय कुमार की राय है कि एनडीए की वापसी होगी लेकिन आंकड़ा 272 के करीब रहेगा, वहीं कांग्रेस से जुड़े चुनावी विश्लेषक योगेंद्र यादव मानते हैं कि बीजेपी अकेले दम पर सरकार नहीं बना पाएगी. आखिर चुनावी विश्लेषकों की राय के पीछे की गणित क्या है?
चुनावी विश्लेषको की मानें तो एनडीए की वापसी हो सकती है, यानी मोदी तीसरी बार पीएम बन सकते हैं. अभी एक चरण के चुनाव बाकी है,सातवें चरण के चुनाव में बीजेपी की सीटें बढ़ेगी या घटेगी, समझिए
आखिरी चरण में वाराणसी में भी चुनाव आखिरी दौर में पूर्वांचल की 13 सीटों पर मुकाबला है. पीएम मोदी की वाराणसी सीट पर भी मतदान होना है. इन सारी सीटों पर एनडीए मजबूत है फिर भी बीजेपी कोई कोर-कसर नहीं छो़ड़ रही. पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी दौर में बिहार की आठ सीटों पर भी वोटिंग होगी. हालांकि पिछली बार इन आठों सीटों पर एनडीए को जीत मिली थी, लेकिन इस बार इंडिया गठबंधन को स्कोप नजर आ रहा है.
यूपी की 13 सीटों पर भी पूरा जोर आखिरी दौर में यूपी की 13 सीटों पर दोनों ओर से पूरा जोर लगाया जा रहा है. जीत के अपने अपने दावे किए जा रहे हैं. आखिरी दौर में सात राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान होगा. जिसमें 29 सीटों पर एनडीए मजबूत है. बाकी की सीटों पर इंडिया गठबंधन.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







