
बंगाल चुनाव नतीजे: TMC का सभी निकायों पर कब्जा, बीजेपी-लेफ्ट का नहीं चला जादू
AajTak
पश्चिम बंगाल के चार नगर निगम सिलीगुड़ी, विधाननगर, चंदननगर और आसनसोल पर टीएमसी अपना कब्जा बरकरार रखने में सफल रही है. वहीं, चारों नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी, लेफ्ट दो डिजिट में भी पार्षद नहीं जिता सकी हैं जबकि टीएमसी एकतरफा जीत दर्ज करते हुए चारों नगर निगम में अपना बोर्ड बनाने में सफल रही.
पश्चिम बंगाल की चार नगर निगम सीटों पर मतगणना जारी है. सिलीगुड़ी, विधाननगर, चंदननगर और आसनसोल नगर निगम चुनाव में टीएमसी काफी बढ़त बनाए हुए जबकि बीजेपी, वामपंथी दल और कांग्रेस इन सभी नगर निगम में काफी पीछे चल रही है. सभी चार नगर निगमों में टीएमसी पूर्ण बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाने की स्थिति में दिख रही है. वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी सिलीगुड़ी नगर निगम में बढ़त बनाया था, लेकिन निगम चुनाव में उसके काफी बड़ा सियासी झटका लगा है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










