
बंगाल: कोयला तस्करी मामले में CBI का शिकंजा, अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदारों से आज पूछताछ
AajTak
कोयला तस्करी मामले में सीबीआई ने सुबह 11 बजे अभिषेक बनर्जी के ससुर पवन अरोड़ा, साली मेनका गंभीर के पति अंकुश अरोड़ा को पूछताछ के लिए बुलाया है.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों का दंगल जारी है. लेकिन इससे इतर कोयला तस्करी मामले में जांच की रफ्तार भी तेज़ी से आगे बढ़ रही है. आज इसी कड़ी में सीबीआई तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदारों से सवाल-जवाब करेगी. सीबीआई ने सुबह 11 बजे अभिषेक बनर्जी के ससुर पवन अरोड़ा, साली मेनका गंभीर के पति अंकुश अरोड़ा का पूछताछ के लिए बुलाया है. कोयला तस्करी मामले की जांच सीबीआई कर रही है और लगातार इस मामले में अभिषेक बनर्जी के करीबियों पर शिकंजा कसा जा रहा है. इससे पहले भी सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा, साली मेनका से पूछताछ की थी.क्या है कोयला तस्करी मामला? दरअसल, ये पूरा विवाद बंगाल के आसनसोल, दुर्गापुर समेत अन्य शहरों से जुड़ा है जहां अवैध कोयला खनन व्यापार करने का आरोप है. साथ ही ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड से जुड़ी कोयला की खदानों से अवैध तरीके से कोयला लाने-ले जाने से जुड़े कई मामले सामने आए हैं, जिसकी जांच अब सीबीआई कर रही है.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










