
बंगाल: कैनिंग में तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता का शव मिलने से हड़कंप
AajTak
मृतक तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता की पहचान 48 साल की सुचित्रा मंडल के रूप में हुई है. घटना दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग के गोपालपुर गांव में शनिवार शाम को हुई.
पश्चिम बंगाल के कैनिंग में तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान 48 साल की सुचित्रा मंडल के रूप में हुई है. घटना दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग के गोपालपुर गांव में शनिवार शाम को हुई.
किसी अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद कैनिंग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर कैनिंग अनुमंडलीय अस्पताल ले आई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
स्थानीय लोगों और म़तका के परिवार ने बताया कि शनिवार की शाम जब वह आलू के खेत में गई तो वापस नहीं लौटी. वहां उसका शव खून से लथपथ मिला. उसके गले में गहरी चोट के निशान थे. शुरूआती जांच से पता चला है कि किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस खौफनाक हत्याकांड के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है. सुचित्रा लंबे समय से इलाके में टीएमसी पार्टी की सक्रिय सदस्य थीं. इसलिए पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या का संबंध राजनीति से है या नहीं.
गौरतलब है कि बीते दिनों ही पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी नेता का नाम गोपाल मजूमदार बताया गया जो काउंसलर शिप्रा मजूमदार के पति हैं. पुलिस के मुताबिक मौके से गोलियों की आवाज भी आई थी. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. बताया गया कि अपराधियों ने देर रात करीब 9 बजे ईचापुर में गोपाल मजूमदार पर हमला कर दिया. घटना की सूचना के बाद घायल गोपाल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








