
'बंगाल के लिए अलग रूल...', राज्यसभा में TMC सांसद साकेत गोखले ने आसन पर उठाए सवाल
AajTak
राज्यसभा में बुधवार को बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने आसन पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पश्चिम बंगाल के लिए अलग रूल है. बंगाल की आवाज को दबाया जा रहा है.
राज्यसभा में बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद साकेत गोखले आसन से ही भिड़ गए. साकेत गोखले ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) मजदूरों का मुद्दा उठा दिया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 21 लाख मनरेगा मजदूर हैं. उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है.
इस पर आसन से डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने उन्हें रोका. डिप्टी चेयरमैन ने कहा कि नियमों के मुताबिक आपको पता है कि आप बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पर बोल सकते हैं. साकेत गोखले ने रूलिंग की मांग की और कहा कि पश्चिम बंगाल की आवाज को क्यों कुचला जा रहा है. पश्चिम बंगाल के लिए अलग रूल क्यों है.
डिप्टी चेयरमैन ने इस पर कहा कि नहीं, ये सभी के लिए है और यहां कोई अलग नियम नहीं है. साकेत गोखले ने आगे बोलने की अनुमति मांगी जिस पर डिप्टी चेयरमैन ने कहा नहीं. आप नियम के मुताबिक विषय पर नहीं बोल रहे हैं. फिर टीएमसी सांसद ने कहा कि मुझे इसीलिए बोलने से रोका जा रहा है क्योंकि मैं प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ नहीं कर रहा हूं. इस पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि आप अपने समय का नुकसान कर रहे हैं. विषय पर बोलिए.
यह भी पढ़ें: राज्यसभा में हिंदी अनुवाद की गलती पर क्यों भिड़ गए कांग्रेस के सांसद और केंद्रीय मंत्री?
साकेत गोखले ने सदन में क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन के आंकड़े बताए और कहा कि ये देश की कुल जीडीपी का करीब-करीब 25 फीसदी है. लोग लोन लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं. इस वित्तीय वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में ही गोल्ड लोन 68 फीसदी बढ़ा है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री कहते थे कि ये आपका मंगल सूत्र छीन लेंगे. साकेत गोखले ने कहा कि महिलाओं का मंगलसूत्र विपक्ष नहीं छीन रहा, आप लोन के लिए गिरवी रखने को मजबूर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के परमाणु रिएक्टर्स में आ रही क्या दिक्कत? सरकार ने संसद में दी ये जानकारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








