
बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ दिल्ली AIIMS में भर्ती, मलेरिया से हैं संक्रमित
ABP News
Jagdeep Dhankhar admit in Delhi AIIMS: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मलेरिया से संक्रमित पाए गए हैं. उन्हें सोमवार शाम को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया.
Jagdeep Dhankhar admit in Delhi AIIMS: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मलेरिया से संक्रमित पाए गए हैं. उन्हें सोमवार शाम को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया. एम्स के डॉक्टरों की टीम उनके देखरेख में लगी हुई है. बता दें कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ उत्तर बंगाल के दौरे पर गए हुए थे. इसके बाद वो बागडोगरा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे और अभी वो दिल्ली में थे. इस दौरान उन्हें बुखार हुई. इसके बाद आज यानी सोमवार को उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया.
दिल्ली में वो पश्चिम बंगाल के आधिकारिक गेस्ट हाउस बंग भवन में ठहरे हुए हैं. उत्तर बंगाल के दौरे से दिल्ली आने के बाद उन्हें बुखार हुई. जांच में उनके मलेरिया से संक्रमित पाए जाने का पता चला. तेज बुखार की चपेट में आने के बाद उन्हें आज यहां राजधानी स्थिति एम्स में भर्ती कराया गया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












