
बंगाल के रण में पहली बार आज उतरेंगे राहुल गांधी, माटीगारा-नक्सलबाड़ी इलाके में करेंगे रैली
AajTak
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत बुधवार से करने जा रहे हैं. राहुल उत्तर दिनाजपुर जिले के गोलपोखर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नसीम अहसान और सिलीगुड़ी जिले के माटीगारा-नक्सलबाड़ी सीट पर कांग्रेसी उम्मीदवार शंकर मालाकार के समर्थन में रैली करेंगे.
पश्चिम बंगाल में लगभग आधे विधानसभा चुनाव (आठ चरणों में से चार) खत्म हो गए हैं. राज्य में चुनावी अभियान समाप्त होने में महज एक पखवाड़ा बचा है. कांग्रेस ने अगले चार चरणों में होने वाले चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान को धार देने का फैसला किया है. यही वजह है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पहली बार बंगाल की चुनावी रणभूमि में उतरकर सियासी समीकरण साधने की कवायद करेंगे. राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत बुधवार को उत्तर दिनाजपुर जिले की गोलपोखर सीट से कर रहे हैं, जहां दोपहर डेढ़ बजे कांग्रेसी उम्मीदवार मोहम्मद नसीम अहसान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह दूसरी रैली सिलीगुड़ी जिले की माटीगारा-नक्सलबाड़ी सीट पर करेंगे, जहां साढ़े तीन बजे कांग्रेसी उम्मीदवार शंकर मालाकार के समर्थन में रैली होगी. यह कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है. माटीगारा-नक्सलबाड़ी सीट से शंकर मालाकार पिछले एक दशक से विधायक बनते आ रहे हैं. सिलीगुड़ी जिले के माटीगारा-नक्सलबाड़ी और उत्तर दिनाजपुर जिले के गोलपोखर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी आबादी मुस्लिम वोटरों की है. गोलपोखर से कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद नसीम अहसान मैदान में हैं. इस सीट पर कांग्रेस ने आखिरी बार 2006 में जीत दर्ज की थी, जब दिवंगत कांग्रेस नेता प्रिय रंजन दासमुंशी की पत्नी दीपा दासमुंशी चुनाव लड़ी थीं. पिछले एक दशक से यहां टीएमसी के विधायक मोहम्मद गुलाम रब्बानी का कब्जा है. ऐसे में वो एक बार फिर से चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस दोबारा से यह सीट कब्जा करने की जुगत में है. ऐसे में राहुल गांधी अपनी पहली रैली इसी इलाके से कर राजनीतिक संदेश देने की कवायद करेंगे.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







