
बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़, तीन महिलाओं की मौत
AajTak
पश्चिम बर्धमान के आसनसोल में बुधवार शाम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई. जानकारी के मुताबिक भगदड़ की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए हैं.
पश्चिम बर्धमान के आसनसोल में बुधवार शाम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई. जानकारी के मुताबिक भगदड़ की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई, जब शुभेंदु अधिकारी अपना भाषण खत्म कर कार्यक्रम स्थल से चले गए. इस कार्यक्रम का आयोजन आसनसोल के पूर्व मेयर और बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी ने किया था. घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुभेंदु अधिकारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे.
बिना अनुमति बीजेपी ने की रैली
वहीं इस हादसे को लेकर टीएमसी ने शुभेंदु अधिकारी पर हमलावर हो गई है. उसने इस हादसे के लिए नेता प्रतिपक्ष को दोषी ठहराया है. टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोप लगाते हुए कहा कि कहते हैं बीजेपी ने पुलिस की अनुमति के बिना इस अवैध रैली का आयोजन किया. गरीबों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया. आसनसोल पुलिस के सूत्रों ने भी बताया कि बीजेपी ने इस कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी.
शुभेंदु को माफी मांगनी चाहिए
कुणाल घोष ने आगे कहा- मैं बीजेपी नेताओं को बताना चाहता हूं कि वे एक पागल व्यक्ति को अपनी पार्टी की बागडोर देकर क्या कर रहे हैं? शुभेंदु अधिकारी को इस हादसे के लिए माफी मांगनी चाहिए. उन्हें इस हादसे के लिए जवाबदेह क्यों नहीं ठहराया जाना चाहिए?

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










