
बंगले में डकैती की हो रही थी साजिश... भनक मिली तो पुलिस ने 11 आरोपियों को कर लिया अरेस्ट
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने एक बड़ी डकैती की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया. पुलिस ने बताया कि एक बंगले को लूटने की साजिश थी, इस मामले की सूचना मिलते ही 11 आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. इनके कब्जे से रिवॉल्वर, चाकू, हथौड़ा और चॉपर जैसी सामग्री जब्त की गई.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी डकैती की कोशिश को नाकाम कर दिया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों में कई का लंबा और गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि लगभग 10 लोग वसई के एवरशाइन सिटी में राम रहीम नगर स्थित एक बंगले को लूटने के लिए फेब्रिकेशन शॉप के पास इकट्ठा होने वाले हैं. इस सूचना के बाद क्राइम ब्रांच सेल-2 वसई और वालिव, माणिकपुर और अचोले थानों की टीमों ने जाल बिछाया और मौके पर छापेमारी कर संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: भदोही: महिला का मंगलसूत्र लूटने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
गिरफ्तार किए गए कई आरोपी पहले अपराधों में लिप्त रह चुके हैं. इनके खिलाफ मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, मादक पदार्थ अधिनियम उल्लंघन और हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस, एक चॉपर, चाकू, कैंची, हथौड़ा और मिर्च पाउडर जब्त किया है. अधिकारियों ने बताया कि यह हथियार और सामग्री अपराध को अंजाम देने के लिए रखी गई थी.
पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई से एक बड़ी डकैती रोकी गई. उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें. पूरे मामले की जांच जारी है. पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि क्या गिरफ्तार अपराधी किसी बड़े अपराध नेटवर्क से जुड़े हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








