
फ्लोर मैनेजमेंट और विपक्ष को काउंटर करने पर चर्चा... बजट पेशी से पहले NDA ने की मीटिंग
AajTak
संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगी. इससे पहले एनडीए गठबंधन दलों के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग हुई है. इस दौरान तय किया गया कि बजट पर सहयोगी दलों के सांसद-मंत्री एक सुर में अपनी बात रखेंगे.
संसद में बजट पेशी से पहले एनडीए के दोनों सदनों के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग हुई है. बजट को लेकर हुई इस मीटिंग में तय किया गया है कि सभी सहयोगी दलों के सांसद कल सदन में मौजूद होंगे. इस दौरान यह चर्चा की गई कि बजट को लेकर एनडीए सहयोगी दलों के सांसद सदन के भीतर और बाहर एकजुट रहें.
मीटिंग में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू, संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल और एल मुरूगन मौजूद थे. मीटिंग में निर्देश दिया गया है कि बजट को लेकर तमाम सांसद और मंत्री एक स्वर में अपनी बात रखेंगे. सदन में प्रबंधन और विपक्ष की बात का मुकाबला करने के तरीकों पर भी चर्चा की गई.
यह भी पढ़ें: मोदी 3.0 के पहले बजट में किस वर्ग के लिए होगा बड़ा ऐलान? देखें एक्सपर्ट्स की राय
संसद का मॉनसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ है और पहले दिन सदन में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया गया. इसके बाद मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 के लिए केंद्र सरकार का बजट पेश करेंगी.
निर्मला सीतारमण का होगा सातवां बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना सातवां बजट पेश करेंगी. इसके साथ वह इतिहास रचने जा रही हैं और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी, जिन्होंने 1959 से 1964 के बीच लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









