
फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी के आवास पर शतरंज-क्रिकेट का खेल, कुछ देर में पटना पहुंचेंगे कांग्रेस के विधायक
AajTak
कांग्रेस विधायक सोमवार तक आरजेडी और लेफ्ट पार्टियों के विधायकों के साथ तेजस्वी यादव के सरकारी बंगले 5, देशरत्न मार्ग पर रहेंगे. आरजेडी राजद विधायक आज दोपहर के भोजन के लिए तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे, विधायकों को विश्वास मत तक वहीं रुकने के लिए कहा गया है.
बिहार में कल नीतीश सरकार को फ्लोर टेस्ट से गुजरना होगा. इसमें अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है. वहीं, बहुमत परीक्षण से पहले RJD का कहना है कि कल के दिन का पूरे बिहार को इंतजार है. कल खेला होगा. तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में सभी 79 विधायक मौजूद हैं. आरजेडी का कहना है कि महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है. वहीं, कांग्रेस के विधायक आज शाम तक तेलंगाना से बिहार वापस लौट आएंगे. कांग्रेस विधायकों का विमान आज शाम 5 बजे तक पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेगा और वे यहां से सीधे तेजस्वी यादव के आवास के लिए रवाना होंगे. कांग्रेस के पास केवल 19 विधायक हैं. विश्वास मत से पहले टूट की आशंका के चलते कांग्रेस ने अपने विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था.
कांग्रेस विधायक सोमवार तक आरजेडी और लेफ्ट पार्टियों के विधायकों के साथ तेजस्वी यादव के सरकारी बंगले 5, देशरत्न मार्ग पर रहेंगे. आरजेडी राजद विधायक आज दोपहर के भोजन के लिए तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे, विधायकों को विश्वास मत तक वहीं रुकने के लिए कहा गया है. लिहाजा तेजस्वी यादव के आवास पर विधायक शतरंज और क्रिकेट खेल रहे हैं. तेजस्वी के आवास से एक वीडियो भी सामने आया है.
आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि संबंधित विधायकों ने अगले 48 घंटे एक साथ रहने के लिए कहा गया है और वे तेजस्वी के आवास के अंदर एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि आरजेडी विधायक अंताक्षरी खेल रहे हैं.
बीजेपी बोली- डरी हुई है आऱजेडी
सोमवार को बजट सत्र में फ्लोर टेस्ट से पहले मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर कल जदयू विधायकों के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया था. दिलचस्प बात ये है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यहां आए लेकिन उन्होंने वहां ज्यादा समय नहीं बिताया. वहीं, बीजेपी ने दावा किया कि दलबदल के डर से राजद ने उसके विधायकों का 'किडनैप' कर लिया है. वहीं, जेडीयू विधायकों की बैठक मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर होनी है. इसे लेकर विधायकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है.
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किया ये दावा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









