
फ्री में यूज कर पाएंगे YouTube Premium का ये फीचर, फोन के बैकग्राउंड में चलता रहेगा वीडियो, जानें तरीका
AajTak
YouTube Premium के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ते हैं. इससे आपको कई एडिशनल फीचर्स मिलते हैं. इसमें एक फीचर बैकग्राउंड वीडियो प्लेयर का भी है. इसे आप फ्री में भी यूज कर सकते हैं.
YouTube काफी पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है. कंपनी यूजर्स को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करती है. YouTube के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को कई बेनिफिट्स दिए जाते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ते हैं.
लेकिन, आप दूसरे तरीके से भी YouTube प्रीमियम के कई फीचर्स का फायदा फ्री में उठा सकते हैं. इसके लिए आपको कोई पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, इसके लिए आपको गूगल क्रोम मोबाइल ऐप की मदद लेनी होगी.
एंड्रॉयड फोन में ऐसे करें यूज
YouTube को एंड्रॉयड फोन में भी बैकग्राउंड में बिना पैसे खर्च किए चलाया जा सकता है. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे. इसके लिए आप सबसे पहले YouTube को गूगल क्रोम ब्राउजर में ओपन कर लें.
इसके बाद आपको इसे डेस्कटॉप व्यू में ओपन करना होगा. इसके लिए आपको क्रोम में दिए गए ऑप्शन को टॉप कॉर्नर में मौजूद थ्री डॉट से ओपन करना होगा. इसमें आपको डेस्कटॉप साइट का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक कर दें. इसके बाद आप किसी वीडियो को प्ले कर दें.
वीडियो प्ले होने के बाद होम बटन दबा कर होम स्क्रीन पर आ जाएं. इसके बाद आप फोन के नोटिफिकेशन को ओपन करके वीडियो प्ले के ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इससे बैकग्राउंड में ही वीडियो चलने लगेगा और आप ईयरफोन लगाकर इसे म्यूजिक प्लेयर की तरह यूज कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










