
फ्री गिफ्ट, चॉकलेट या कूपन... क्रिसमस पर वॉट्सऐप स्कैम से ऐसे हो रहे बैंक खाते खाली, खुद को ऐसे रखें सेफ
AajTak
Merry Christmas 2025 पर साइबर ठग भी एक्टिव हो चुके हैं. इस मौके का फायदा उठाकर वे फेक गिफ्टिंग, चॉकलेट, और कूपन आदि को लेकर मैसेज कर रहे हैं. साइबर एक्सपर्ट ने इन खतरनाक मैसेज से सावधान रहने को कहा है. फेस्टिव सीजन के दौरान आने वाले फ्री गिफ्ट वाले मैसेज या अनजान नंबर से आने वाले मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक ना करें.
क्रिसमस 2025 को लेकर बहुत से लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है. इस दौरान वे अच्छे ऑफर्स, सेल और गिफ्ट आदि देते हैं. साइबर ठग भी इस दौरान एक्टिव हो चुके हैं, जिसको लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. साइबर ठग क्रिसमस फेस्टिवल की आड़ में लोगों को फेक मैसेज भेज रहे हैं. ऐसे में लोगों को Christmas WhatsApp scam से सावधान रहने को कहा है.
मनीकंट्रोल ने सिक्योरिटी रिसर्चर्स के हवाले से बताया है कि उन्होंने करीब 2 सप्ताह में 33 हजार से ज्यादा फिशिंग ईमेल्स को डिटेक्ट किया है. साथ ही सोशल मीडिया पर फेक हॉलीडे एड्स को सर्कुलेट किया गया है, जिनमें से कई तो एकदम असली विज्ञापन नजर आ रहे हैं.
फेक मैसेज मैसेज को गिफ्ट मैसेज की तरह सजा रहे
साइबर क्रिमिनल्स फेक मैसेज को गिफ्टिंग मैसेज की तरह सजा रहे हैं. मैसेज में बताएंगे कि उनके नाम से पार्सल है या पार्सल में उनके लिए एक गिफ्ट है. मैसेज में एक लिंक भी दिया जाता है, जिसपर क्लिक करने के लिए अलग-अलग तरह का झांसा दिया जाता है.
गिफ्ट के लालच में फंस जाते हैं लोग
गिफ्ट के लालच में कई लोग लिंक पर क्लिक कर देते हैं. इसके बाद वह लिंक उनको एक खतरनाक पोर्टल पर लेकर जाता है या फिर उनके हैंडसेट में खतरनाक मैलवेयर को इंस्टॉल कर देगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










