
फ्री के पैसे से बन जाइए अमीर, आपको एक रुपया भी नहीं लगाना है... ये है फॉर्मूला!
AajTak
Investment Idea: आप कुछ वर्षों में थोड़ी-थोड़ी राशि जमाकर मोटा पैसा बना सकते हैं. ये राशि आपकी जेब से नहीं जाएगी. यानी ये राशि आपकी कमाई का हिस्सा नहीं होगा. आप सोच रहे होंगे कि फिर फ्री में पैसे कहां से आएंगे, जिसे जमाकर आप अमीर बन सकते हैं.
पैसा बचता नहीं है, फिर कैसे निवेश करूं, कोई अलग से आमदनी भी नहीं है, जिसे भविष्य के लिए बचाकर रखूं. अधिकतर मिडिल क्लास और लो इनकम वालों की यही शिकायत होती है. क्योंकि हकीकत में उनकी आय इतनी कम होती है कि वो चाहकर बहुत ज्यादा सेविंग नहीं कर पाते.
लेकिन आज की तारीख में एक ऐसा विकल्प है, जिससे आप कुछ वर्षों में थोड़ी-थोड़ी राशि जमाकर मोटा पैसा बना सकते हैं. ये राशि आपकी जेब से नहीं जाएगी. यानी ये राशि आपकी कमाई का हिस्सा नहीं होगा. आप सोच रहे होंगे कि फिर फ्री में पैसे कहां से आएंगे, जिसे जमाकर आप अमीर बन सकते हैं.
आइए आपको पूरा मामला समझाते हैं, अगर आप हर महीने केवल 1000 रुपये म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में SIP करते हैं तो 10 साल में 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से कुल 2,32,339 रुपये मिलेंगे, जबकि 15% रिटर्न के हिसाब से 2,78,657 रुपये मिलेंगे. अगर रिटर्न 18 फीसदी सालाना मिल जाता है तो फिर 3.36 लाख रुपये मिलेंगे.
अगर 20 साल तक आप निवेश को जारी रखते हैं तो सालाना 12% रिटर्न के हिसाब से कुल 10 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि 15% रिटर्न पर कुल 15.15 लाख रुपये मिलेंगे. वहीं 18% रिटर्न के हिसाब से कुल 23 लाख रुपये मिलेंगे. यानी केवल 1000 रुपये मंथली सेविंग से आप 20 साल में 23 लाख रुपये जमा कर सकते हैं.
बिना पैसा कैसे करें निवेश?
अब सवाल आता है कि हर महीने 1000 रुपये जमा करने के लिए पैसे कहां से आएंगे? ये पैसा बिल्कुल फ्री का होगा, ये आपकी मेहनत की कमाई नहीं होगी. दरअसल आज की तारीख में देशभर में तमाम राज्य सरकारें योजनाएं चल रही हैं, खासकर महिलाओं के लिए कई राज्यों में ऐसी स्कीम्स हैं, जहां उन्हें हर महीने 1000 रुपये लेकर 1500 रुपये तक मिलते हैं, ये पैसे सरकार की ओर से उनके बैंक खातों में सीधे डाले जाते हैं, ताकि लाभार्थी को इसका सीधा लाभ मिले.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










