
फ्रिज से पानी की बोतल निकाली तो 14 साल के लड़के की गोली मार कर ले ली जान!
AajTak
इस लड़के ने पानी की चोरी नहीं की थी. इसने पानी को बस फ्रिज से निकाला और बोतलें दोबारा अंदर रख दीं. लेकिन दुकानदार ने अपनी बंदूक निकाली और उसकी पीठ पर गोली मार दी.
एक 14 साल के लड़के को पीठ पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान सायरस कारमैक-बेलटन के तौर पर हुई है. मामला अमेरिका के दक्षिणी कैरोलिना का है. यहां एक दुकानदार को रविवार रात शक हुआ कि लड़के ने उसकी दुकान से पानी की चार बोतलें चुराई हैं. पुलिस ने कहा कि सायरस ने पानी की बोतलों को चुराया नहीं था बल्कि दुकान के फ्रिज में वापस रख दिया था. वो उस वक्त दुकान से भाग रहा था, तभी उसकी हत्या कर दी गई.
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा, 'आप किसी को पीछे से गोली नहीं मार सकते, जब तक वो आपके लिए खतरा न हो.' 58 साल के आरोपी रिक चाऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज हुआ है. उसे अदालत में पेश भी किया गया. मृतक लड़के के शव के पास से बंदूक बरामद हुई है. इस अपराध में चाऊ का बेटा भी कथित तौर पर शामिल है. उसी ने अपने पिता से कहा था कि सायरस के पास हथियार है.लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि सायरस ने चाऊ या उसके बेटे पर बंदूक तानी हो.
लड़के ने नहीं की थी चोरी आरोपी चाऊ के पास हथियार रखने का परमिट है. मृतक लड़के के पोस्टमार्टम में पता चला कि उसे पीठ पर गोली मारी गई थी. इसके बाद चाऊ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ. पुलिस अधिकारी लियॉन लॉट ने कहा, 'अगर उसने चार बोतल लीं, जिन्हें उसने फ्रिज से निकाला और फिर वापस रख दिया, अगर उसने ऐसा किया है, तो ये कुछ ऐसा नहीं है कि आप किसी को गोली मार दोगे, वो भी 14 साल के कम उम्र के इंसान को.' इस इलाके में गोलीबारी के बाद से लोगों में भारी गुस्सा है. दुकान के बाहर लोगों ने प्रदर्शन भी किया है.
विरोध प्रदर्शनों के बाद रात के वक्त प्रदर्शनकारियों ने चाऊ की दुकान पर तोड़फोड़ की. सूचना मिलने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो लोग सामान की चोरी करते दिखे. इसमें शामिल लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा सकता है. दक्षिणी कैरोलिना का सेल्फ डिफेंस कानून कहता है कि अगर कोई अपनेआप को खतरे में महसूस करे और इस खतरे को टालने के लिए कोई रास्ता न बचे, तभी वो किसी पर गोली चला सकता है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










