
फ्रांस में कोरोना से निपटने के लिए बड़ी पहल, 80 की उम्र पार कर चुके लोगों को लगेगी वैक्सीन की चौथी खुराक
ABP News
फ्रांस ने प्रतिबंधों को ढील देने के क्रम में वैक्सीन पास बनाने की अनिवार्यता खत्म कर दी है. यह पास उनको जारी होता था जिन्होंने कोविड की तीन डोज लगवा ली थी उनको सार्वजनिक स्थानों में जाने की छूट थी.
दुनिया भर में पिछले कुछ दो सालों से कोविड ने कहर मचाया हुआ है. इस महामारी से निपटने के लिये दुनिया का हर देश जूझ रहा है. ऐसे में फ्रांस इस महामारी से निपटने के लिये और भी ज्यादा सावधानी बरत रहा है. यही वजह है कि वह अपने देश में 80 की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों को सुरक्षित रखने के लिये अतिरिक्त सुरक्षा नियमों का पालन कर रहा है.
बीते दिनों न बुजुर्गों को कोविड संक्रमण से बचाने के लिये उसने कोविड की चौथी खुराक को लगाये जाने की मंजूरी दे दी है. यह खुराक उन बुजुर्गों को दी जायेगी जिन्होंने तीन पहले ही बोस्टर डोज की खुराक ली होगी. फ्रांस के पीएम जीन कास्टेक्स ने मीडिया को दिये गये वक्तव्य में कहा कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग जिन्होंने तीन महीने पहले बूस्टर डोज लगवाया है वह इस खुराक को ले सकते हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












