
फ्रांस का रेस्टोरेंट परोस रहा कीड़े से बनी डिश! खाने के बाद लोगों ने बताया टेस्ट
AajTak
कुछ दिनों पहले कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की एक स्टडी आई थी जिसमें कहा गया था कि आने वाले समय लोगों के सामने खाने का संकट पैदा होगा और लोग कीड़े-मकोड़े खाना शुरू कर देंगे. स्टडी में इसे भविष्य का खाना कहा गया था. हालांकि भविष्य के इस खाने पर प्रयोग अभी से शुरू हो गए हैं. फ्रांस के एक रेस्टोरेंट में कीड़े-मकोड़ों की बेहतरीन डिश तैयार की जा रही है.
कुछ दिनों पहले कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की एक स्टडी आई थी जिसमें कहा गया था कि आने वाले समय में लोगों के सामने खाने का संकट पैदा होगा और लोग कीड़े-मकोड़े खाना शुरू कर देंगे. स्टडी में इसे भविष्य का खाना कहा गया था. हालांकि भविष्य के इस खाने पर प्रयोग अभी से शुरू हो गए हैं. फ्रांस के एक रेस्टोरेंट में कीड़े-मकोड़ों की बेहतरीन डिश तैयार की जा रही है. फ्रांस के एक रेस्टोरेंट में लॉरेंट वियत नाम के शेफ ने अपने टेस्टिंग मेनू में कीड़ों से बनी ऐसी ही कुछ डिश शामिल की हैं. कुछ कमजोर दिल वाले लोग तो इसे शायद देख भी ना पाएं. हालांकि, बढ़ती आबादी के बीच भविष्य में ये लोगों के लिए रेगुलर डाइट भी बन सकती है. वियत के मेनू कार्ड में प्रॉन सैलेड, पीले मीलवर्म, सब्जियों के साथ कुरकुरे कीड़े और चॉकलेट में तैयार टिड्डे हैं. रेस्टोरेंट में वियत के डिश का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. कुछ उत्साहित लोगों को कीड़ों से बने ये डिश पसंद आ रहे हैं और वो इस पर अपनी सहमति जता रहे हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










