
फ्रांस और जर्मनी की तरह ट्रक से लोगों को रौंदना चाहता था लादेन को आदर्श मानने वाला सद्दाम, फोन से मिले खौफनाक वीडियो
AajTak
उत्तर प्रदेश एटीएस ने 2 जुलाई को लखनऊ से संदिग्ध आतंकी सद्दाम शेख को गिरफ्तार किया था. एटीएस की पूछताछ में सद्दाम ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. वह ट्रक से फ्रांस और जर्मनी में हुए हमले की तरह ही अटैक करने की योजना बना रहा था.
ओसामा बिन लादेन और ज़ाकिर मूसा को अपना आदर्श मानने वाले सद्दाम शेख ने एटीएस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. शेख ने बताया कि ह फ्रांस और जर्मनी की तरह ट्रक से भीड़भाड़ वाले इलाके में हमला करना चाहता था. सद्दाम शेख के मोबाइल से फ्रांस और जर्मनी में हुए ट्रक से लोगों को रौंदने के कई वीडियो मिले हैं. यूपी एटीसए सद्दाम शेख को रिमांड में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है.
लगातार देखता था वीडियो
सद्दाम शेख रोजाना ट्रक से कैसे हमला किया जाए इसके वीडियो देखता था.यूपी एटीएस ने सद्दाम शेख के मोबाइल से फ्रांस और जर्मनी में हुए भीड़भाड़ इलाके में लोगों के रौंदने की घटना का वीडियो रिकवर किया है. गोंडा का रहने वाला सद्दाम शेख मूलत कर्नाटक के बेंगलुरु की कंपनी में ट्रक ड्राइवर है. अपने इसी ट्रक से वह भीड़भाड़ वाले इलाके में लोगों को रौंद कर मार डालने की प्लानिंग में था. यूपी एटीएस ने बीती 2 जुलाई को सद्दाम शेख को गिरफ्तार किया था. सद्दाम शेख से 14 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है.
एटीएस को मिला था इनपुट
गौरतलब है कि एटीएस को इनपुट मिला था कि जम्मू-कश्मीर निवासी एक संदिग्ध यूपी में रह रहा है. वो आतंकी संगठनों से जुड़ा हुआ है और देश विरोधी साजिशों में में शामिल है. इस पर उसे एटीएस मुख्यालय लाया गया. यहां उसने सोशल मीडिया पर किए गए रेडिकल पोस्ट की बात स्वीकार की. साथ ही कहा कि वो आतंकी बनना चाहता है. उसने ये भी कहा कि जिहाद की राह पर जाने के लिए वो अपनी बारी का इंतजार कर रहा था. उसका ये कुबूलनामा उसके खौफनाक मंसूबों को दर्शाता है .
बीबी ने किया था ये खुलासा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








