
फ्रांस और इटली में यौन व्यापार से पाबंदी हटाने की तैयारी, क्यों EU के देशों ने कसी थी इसपर लगाम?
AajTak
फ्रांस में विपक्ष की नेशनल रैली पार्टी जल्द ही ऐसा बिल लाने की तैयारी में है, जिससे सेक्स वर्कर अपना काम कानूनी तरीके से कर सकें. यूरोपियन यूनियन के कई देशों में भी यह मुद्दा उठ रहा है. इटली में जॉर्जिया मेलोनी सरकार भी सेक्स वर्क को वैध करने के इरादे में दिख रही है.
यूरोपीय देशों में इस समय सेक्स वर्करों को काफी विवाद चल रहा है. एक के बाद एक कई देश यौन व्यापार को वैध रूप देने की कोशिश में है. कुछ वक्त पहले इटली में चर्चा हुई, और अब फ्रांस भी इसके लिए विधेयक लाने में जुटा है. यूरोप में कई देशों में सेक्स वर्क प्रतिबंधित है. दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद महिलाओं का शोषण रोकने के लिए इस तरह के कानून बने, जहां सेक्स वर्करों को तो नहीं, लेकिन ग्राहकों को सजा मिलने लगी ताकि ये काम बंद हो सके.
क्या कह रही है पार्टी
चुनावों में बड़ी ताकत दिखा चुकी नेशनल रैली पार्टी एक बिल ला सकती है, जिसका मसौदा ज़ां फिलिप टैंगी ने बनाया है. यह सेक्स वर्करों को अपना काम खुद चलाने की अनुमति देगा. यानी बीच में कोई दलाल नहीं होगा और काम और उससे मिले पैसों का पूरा कंट्रोल काम करने वालों के हाथ में होगा. ये इसलिए होगा ताकि कोई उनका शोषण न कर सके.
समर्थकों का कहना है कि अगर यह काम नियमों के तहत किया जाएगा, तो अवैध सेक्स रैकेट कम होंगे और सेक्स वर्कर्स की सुरक्षा और हाइजीन तय हो सकेगी.
फ्रांस में ब्रॉथल्स का लंबा इतिहास रहा. उन्हें साल 1946 में बंद कर दिया गया. यह फैसला मार्थे रिचर्ड कानून के तहत लिया गया था, जो पहले खुद सेक्स वर्कर थीं और बाद में राजनीति में आईं. इस काम में महिलाओं का शोषण रोकना और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर लगाम कसना मकसद था. उस समय फ्रांस में कई ब्रॉथल ऐसे थे जहां महिलाओं को मजबूरन काम कराया जाता था. ये जगहें हिंसा और बीमारियों का अड्डा बनी हुई थीं.
दूसरे विश्व युद्ध के बाद सोसायटी में बदलाव और महिला सुरक्षा पर खूब बात हुई . मार्थे रिचर्ड जोर-शोर से अपने मुद्दे उठा रही थीं. आखिरकार अप्रैल 1946 में कानून पास हुआ और लगभग 1400 से ज्यादा ब्रॉथल्स बंद कर दिए गए. वैसे ये सभी 19वीं सदी से सरकार की निगरानी में चल रहे थे, लेकिन कानून के बाद इन्हें पूरी तरह खत्म कर दिया गया.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








