
फोन से कैसे लीक होते हैं प्राइवेट फोटो और वीडियो? भूल कर भी न करें ये गलतियां
AajTak
Private Photo Leak: अक्सर फोन से पर्सनल फोटो-वीडियो के लीक होने की खबर आती रहती है. ऐसे में जरूरी है कि आप सावधान रहें. एक गलती से आपकी पर्सनल इमेज इंटरनेट पर लीक हो सकती है. यहां पर फोटो से फोटोज-वीडियो लीक होने की वजहों के बारे में बता रहे हैं.
Private Photo Leak: फोन से प्राइवेट फोटो लीक होना कोई नहीं बात नहीं है. पहले भी कई बार फोन्स से प्राइवेट फोटो लीक होने की रिपोर्ट्स आ चुकी हैं. फोन में सिक्योरिटी होने के बाद भी मोबाइल से वीडियो-फोटो लीक हो जाते हैं. इसके कई कारण हो सकते हैं.
हम यहां पर उन कारणों पर चर्चा करेंगे और जानने की कोशिश करेंगे फोन से फोटो-वीडियो लीक होने से बचने के लिए आप क्या कर सकते हैं. सबसे पहला कारण काफी कॉमन है और इसके लिए किसी टेक्निकल नॉलेज की जरूरत नहीं है.
अगर आपने किसी को अपनी प्राइवेट फोटो सेंड किया है और वो इसे किसी और ट्रांसफर कर देता है तो फोटोज लीक हो सकते हैं. इसके अलावा किसी को अगर आपके फोन का एक्सेस मिल गया है तो वो भी इपने फोन में फोटो-वीडियो को ट्रांसफर कर फाइल लीक कर सकता है.
ऐसे में बेहतर यही होगा अपने मोबाइल को लॉक करके रखें. इसके अलावा किसी को भी अपनी प्राइवेट इमेज सेंड ना करें. लेकिन, दूसरे कारणों से भी फोटो या वीडियो लीक हो सकते हैं. हालांकि, इसके लिए टेक्निकल नॉलेज की जरूरत होती है.
थर्ड पार्टी ऐप्स से रहें सावधान
फोटो-वीडियो लीक में थर्ड पार्टी मैलेशियस ऐप्स का भी इसमें अहम योगदान होता है. कई ऐसे मैलेशियस या वायरस वाले ऐप्स होते हैं जो आपसे कई तरह की परमिशन ले लेते हैं. इससे इन ऐप्स को आपके फाइल का भी एक्सेस मिल जाता है. इन फाइल्स को रिमोट सर्वर पर अपलोड कर दिया जाता है. जहां से स्कैमर्स इन फाइल्स को थर्ड पार्टी को बेच देते हैं और आपकी इमेज लीक हो जाती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










