
फोन पर लालू और कांग्रेस हाईकमान के बीच बात और सीटों पर पेच खत्म, ये हो सकता है फॉर्मूला
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे का फार्मूला लगभग तय हो गया है. देर रात हुई बैठक में अधिकांश सीटों पर सहमति बनी, हालांकि करीब एक दर्जन सीटों पर पेच अब भी बरकरार है. वहीं, एनडीए के घटक दलों की सीट शेयरिंग पर अंतिम दौर की बैठकें आज दिल्ली में हो रही हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है. सूत्रों के मुताबिक, कल देर रात तक चली बैठक में सीटों की संख्या पर लगभग अंतिम निर्णय लिया गया. हालांकि, कुछ सीटों को लेकर अब भी घटक दलों के बीच मतभेद बने हुए हैं. राजद अध्यक्ष लालू यादव और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच फोन पर बातचीत भी हुई है और सीटों पर फंसा पेच खत्म हो गया है. माना जा रहा है कि जल्द ही सीटों का ऐलान हो सकता है.
सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन में आरजेडी को 135, कांग्रेस को 55, वीआईपी को 18, भाकपा माले को 20, सीपीआई को 6, सीपीएम को 4, जेएमएम को 2, आरएलजेपी को 2 और आईपी गुप्ता को 1 सीट दिए जाने की संभावना है. कुछ सीटों पर घटक दलों के बीच कैंडिडेट एडजेस्टमेंट का भी फॉर्मूला अपनाया जाएगा. हालांकि, माना जा रहा है कि 12 सीटों पर पेच अब भी फंसा है.
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: तेजस्वी का हर घर सरकारी नौकरी का वादा, नीतीश का 1 करोड़ रोजगार का दावा
विवादित सीटों में वीआईपी का दावा आरजेडी की शेखपुरा, सिमरी बख्तियारपुर, भभुआ, बड़हरा, महिषी और गौराबराम सीटों पर है. कांग्रेस ने आरजेडी की बायसी, बहादुरगंज और सहरसा सीट मांगी हैं, जबकि आरजेडी ने भाकपा माले की घोसी और पालीगंज सीट पर दावा किया है. सीपीआई ने आरजेडी की हरलाखी सीट पर दावेदारी जताई है. जेएमएम को कटोरिया और मनिहारी सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










