
फोन चार्ज करते वक्त ये काम करते हैं? आपका मोबाइल फट भी सकता है, जानिए सही तरीका
AajTak
स्मार्टफोन चार्जिंग को लेकर कई मिथ वायरल होते रहते हैं. फोन चार्ज करते समय अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी और साथ ही किसी तरह के हादसे से भी बच पाएंगे.
स्मार्टफ़ोन चार्जिंग को लेकर कई मिथ वायरल होते रहते हैं. जैसे - रात भर फ़ोन को प्लग लगा कर सोना, फोन को 0% तक गिरने देना या बार-बार 100% तक पुश करना. इनमें से कुछ फैक्ट्स हैं जो आपको जानना चाहिए.
फ़ोन चार्ज करने की ये आदतें आपकी डिवाइस की बैटरी के लिए जितनी नॉर्मल लगती हैं, उतनी ही हानिकारक भी हो सकती हैं. एक्सपर्ट और रिसर्च बताते हैं कि कुछ बेसिक नियम समझकर आप अपनी बैटरी की लाइफ और सुरक्षा दोनों बचा सकते हैं.
सबसे पहले यह जान लीजिए कि ज्यादातर मॉडर्न स्मार्टफोन बैटरियां लिथियम-आयन होती हैं. साइंटिफिक फैक्ट्स को समझें तो लिथियम आयन बैटरी को पूरा खाली कर देना या बार-बार फुल चार्ज करना ठीक नहीं है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फुल डिस्चार्ज यानी बैटरी को 0% तक ले जाना उसकी लाइफ कम कर देता है. इसलिए छोटे-छोटे चार्जिंग साइकिल्स करना बेहतर होता है. कई लोग फ़ोन की बैटरी पूरी तरह ड्रेन होने का इंतज़ार करते हैं.
कई बार ये भी सुनने को मिलता है कि 100% तक चार्ज करना बैटरी खराब कर देता है. कुछ एक्स्पेरिमेंट्स ने दिखाया है कि बैटरी को बार-बार हाई वोल्टेज स्टेट में रखना यानी 100% पर लंबे समय तक रखना, लंबे समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है.
हालांकि बैटरी 80% तक सीमित रखना बैटरी लाइफ के लिए बेहतर माना जाता है. आज के स्मार्टफोन्स में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम काफी एडवांस्ड हैं, जो इस नुकसान को कम करते हैं. फिर भी रोजाना के लिए कोशिश करें कि आपका फोन ज्यादातर समय 20% से 80% के बीच रहे.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








