
फोटो खिंचवाने नहीं जाना होगा बाहर, Blinkit पहुंचा देगा आपके घर, इतने रुपये करने होंगे खर्च
AajTak
How to Get Passport Size Photo Online: क्विक कॉमर्स सर्विस प्रोवाइडर Blinkit ने एक नई सर्विस को अपने ऐप पर जोड़ दिया है. कंज्यूमर्स अब Blinkit का इस्तेमाल करके पासपोर्ट साइज फोटोज को ऑर्डर कर सकते हैं. इसके लिए कंज्यूमर्स को कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे. कंपनी ने इसकी कीमत भी बता दी है. आइए जानते हैं ये फीचर कैसे काम करेगा.
कई बार हम ऐसे स्थिति में फंस जाते हैं, जब हमें हाथों-हाथ पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए होती है और हमारे पास कोई विकल्प नहीं होता है. ऐसे में हमें या तो किसी महंगे विकल्प को चुनना पड़ता है या फिर भागदौड़ करनी पड़ती है. Blinkit इसका सॉल्यूशन लेकर आ रहा है. इस कंपनी को आप क्विक कॉमर्स सर्विस के लिए जानते हैं.
इससे आप अपनी ग्रॉसरी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तक ऑर्डर कर सकते हैं, जो तेजी से आपके पास पहुंच जाते हैं. कंपनी ने अब पासपोर्ट साइज फोटो की डिलीवरी शुरू कर दी है.
ये सुविधा अभी दिल्ली और गुरुग्राम में शुरू की गई है. कंपनी का कहना है कि कंज्यूमर्स को 10 मिनट में पासपोर्ट साइज फोटोज उनके ऐड्रेस पर मिल जाएंगी. Blinkit CEO अलबिंदर ढींडसा ने इसका ऐलान करते हुए लिखा, 'क्या आपको कभी आखिरी वक्त पर विजा डॉक्यूमेंट्स, एडमिट कार्ड या रेंट एग्रीमेंट के लिए पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ी है?'
यह भी पढ़ें: Ola का नया प्लान, अब ग्रोसरी डिलीवरी मार्केट में करेगा धमाकेदार एंट्री, Blinkit को देगा टक्कर?
उन्होंने लिखा, 'Blinkit कस्टमर्स को दिल्ली और गुरुग्राम में आज से 10 मिनट में पासपोर्ट साइज फोटो मिल जाएगी. हम नई सर्विस को शुरू करते हुए उत्साहित हैं और आपके फीडबैक की मदद से हम इसे परफेक्ट कर सकते हैं. धीरे-धीरे हम इस सर्विस का विस्तार दूसरे शहरों में भी करेंगे.'
कंपनी नई सर्विस के लिए आखिरी वक्त पर स्टूडियो खोजने की समस्या को हल करना चाहती है. भागमभाग करने के बाद कंज्यूमर्स के पास एक बेहतर और विश्वसनीय विकल्प होगा. इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. कंज्यूमर्स सीधे Blinkit ऐप की मदद से पासपोर्ट फोटोज को ऑर्डर कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










