
फैशन डिजाइनर लिपाक्षी से 7 घंटे चली पूछताछ, सुकेश को बताती थी जैकलीन फर्नांडीज की पसंद-नापसंद
AajTak
महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी के मामले में जांच का दायरा अब जैकलीन फर्नांडीज की फैशन डिजाइनर तक पहुंच गया है. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EoW) ने बुधवार को उनकी फैशन डिजाइनर लिपाक्षी से 7 घंटे तक पूछताछ की. लिपाक्षी से ही सुकेश जैकलीन की पसंद-नापसंद जाना करता था.
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की ठगी वाले मामले में पूछताछ हो चुकी है. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EoW) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए बुधवार को उनकी फैशन डिजाइनर लिपाक्षी से भी पूछताछ की. ये पूछताछ 7 घंटे तक चली. EoW ने जरूरत पड़ने पर लिपाक्षी को वापस पूछताछ के लिए बुलाने की बात भी कही है.
EoW ने लिपाक्षी की बैंक डिटेल ली
सूत्रों ने बताया कि EoW ने लिपाक्षी से पूछा कि क्या वो सुकेश चंद्रशेखर के बारे में पहले से जानती थी? क्या उन्हें सुकेश चंद्रशेखर के बैकग्राउंड का पता था? क्या उन्हें मालूम था कि सुकेश की कमाई धोखाधड़ी से की गई है या वो लोगों से ठगी करके पैसे कमाता है. इतना ही नहीं EoW ने लिपाक्षी से उनकी बैंक डिटेल भी मांगी है. हालांकि पूछताछ के दौरान लिपाक्षी ने EoW को बताया कि उन्हें सुकेश के बैकग्राउंड या धोखाधड़ी से कमाए गए उसके पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
सुकेश ने लिपाक्षी को भेजे थे 3 करोड़ रुपये
सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज की फैशन डिजाइनर लिपाक्षी के खाते में 3 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. इन्हीं पैसों से लिपाक्षी ने जैकलीन की पसंद के फैशन डिजाइनर कपड़े खरीदे और सुकेश के भिजवाए इन कपड़ों को उन तक पहुंचाया. गौरतलब है कि EoW ने जब जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ की थी, तब उनसे सुकेश से मिले गिफ्ट, फैशन डिजाइनर कपड़े और कार इत्यादि को लेकर सवाल किए गए थे. बाद में उन्होंने EoW को सुकेश से मिले गिफ्ट की पूरी एक लिस्ट भी दी थी.
वहीं फैशन डिजाइनर लिपाक्षी को लेकर EoW का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







